WWE SmackDown पर जल्द हील टर्न ले सकते हैं शेन मैकमैहन

केविन ओवंस और सैमी जेन को स्मैकडाउन लाइव पर फिलहाल काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा लग रहा है कि शेन मैकमैहन इन दोनों सुपरस्टार्स से कोई निजी दुश्मनी निकाल रहे हैं हालांकि शेन मैकमैहन इस बारे में कुछ भी नहीं कह रहे हैं। केजसाइड सीट्स की रिपोर्ट के मुताबिक जिस तरह शेन मैकमैहन, केविन ओवंस और सैमी जेन पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं, उसे देखते हुए शेन मैकमैहन जल्द ही हील टर्न ले सकते हैं। इसके पीछे आइडिया हो सकता है कि शेन मैकमैहन, केविन ओवंस और सैमी जेन को इस कदर परेशान करने लग जाएंगे कि वो दोनों बेबीफेस लगने लगेंगे। अगर शेन मैकमैहन इससे आगे बढ़कर अपना गुस्सा स्मैकडाउन लाइव के दूसरे सदस्यों पर निकालने लगें, तो इस एंगल में नयापन आ जाए और स्टोरी अच्छी दिशा में जा सकती है। मौजूदा संभावित स्टोरी के अनुसार शेन मैकमैहन अपनी अथॉरिटी फिगर में आकर सैमी जेन और केविन ओवंस को परेशान करेंगे, जिसकी वजह से शेन मैकमैहन हील में तब्दील हो जाएंगे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस स्टोरी का क्या मतलब है ? इस पूरे घटनाक्रम में डैनियल ब्रायन सैमी जेन और केविन ओवंस मध्यस्था करते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले हफ्ते ऐसा लगा था कि डैनियल ब्रायन भी शेन मैकमैहन की हरकतों से परेशान आ चुके हैं। आपको बता दें कि डैनियल ब्रायन को WWE ने अभी तक रैसलिंग करने के लिए क्लीयर नहीं किया है। ऐसे में शेन मैकमैहन और डैनियल ब्रायन के बीच मैच की उम्मीद बिल्कुल भी नहीं है। अगर WWE डैनियल ब्रायन को लड़ने की इजाजत दे भी देती है, तो उनका रैसलमेनिया में मैच होना ही तुक बनाता है। केविन ओवंस और सैमी जेन के लिए संकट वाली स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने शेन मैकमैहन के अडियल रवैये का सामना करना पड़ रहा है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications