WWE में जल्द नज़र आ सकती हैं रोंडा राउज़ी

ronda-rousey-added-wwe-twitter-summerslam-2017-appearance-rumors2-1497300709-800

Uproxx की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व UFC विमेंस बैंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन रोंडा राउज़ी शायद जल्द ही WWE में नज़र आ सकती हैं। अमांडा नुंस से हारने के बाद से ही रोंडा राउज़ी के WWE के साथ जुड़ने के कयास लगने शुरु हो गई थीं। हाल में राउज़ी के WWE से जुड़े हुए ट्वीट ने इस बात को बल दिया, इसमें WWE के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी शामिल है। रोंडा राउजी पूर्व UFC बैंटमवेट चैंपियन हैं, जोकि UFC 193 में चैलेंजर होली होल्म के खिलाफ टाइटल हार गई थीं। उस हार के बाद रोंडा राउजी ने एक साल तक का ब्रेक लिया और खुद को नई चैंपियन अमांडा नुंस के खिलाफ लड़ सके। नुंस ने राउज़ी को UFC 207 में पहले ही राउंड में TKO की मदद से हरा दिया। उसके बाद से ही वो UFC से गायब हैं। हालांकि उसके बाद से ही कई अफवाहें आ आई कि राउज़ी जल्द ही WWE में आ सकती हैं। राउज़ी ने आखिरी बार WWE में रैसलमेनिया 31 में नज़र आई थीं। रोंडा राउज़ी ने हाल में WWE के कई ट्विटर हैंडल को फ़ॉलो किआ हैं, जिसमें WWE, WWE यूनिवर्स, बैला ट्विन्स, नेओमी और नतालिया शामिल हैं। इन सबके बाद उनके WWE में आने की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। ronda-rousey-added-wwe-twitter-summerslam-2017-appearance-rumors1-1497300697-800 राउज़ी ने ना सिर्फ WWE के अधिकारिक अकाउंट को फ़ॉलो किआ और उसमें नतालिया शामिल हैं। नतालिया ने हाल में कहा था कि वो रोंडा राउज़ी के साथ लड़ना चाहती हैं। इसके अलावा पॉल हेमन ने भी कहा था कि वो रोंडा राउज़ी को WWE में देखना चाहती हैं। रोंडा राउज़ी WWE में आ सकती हैं और अपने नए वेंचर या UFC में वापसी को प्रमोट कर सकती हैं। समरस्लैम 2017 करीब है और वो उसमें एक बड़ा किरदार निभा सकती हैं। रोंडा राउज़ी के फैन्स के लिए अभी भी कुछ भी आधिकारिक नहीं है और उन्हें कुछ समय के लिए इंतजार करना होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications