WWE में भारतीय Superstar Veer Mahaan का  दिग्गज के खिलाफ लगातार मैच बुक करने का असली कारण सामने आया

Ujjaval
WWE में वीर महान और रॉबर्ट रूड का मैच हो रहा है
WWE में वीर महान और रॉबर्ट रूड का मैच हो रहा है

WWE में इस समय भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) को जबरदस्त पुश मिल रहा है। वो पहले रॉ (Raw) में नजर आ रहे थे और अब लाइव इवेंट्स में भी उनका उपयोग देखने को मिल रहा है। वो इन शोज़ में रॉबर्ट रूड (Robert Roode) के खिलाफ मैच लड़ रहे हैं। हाल ही में महान और रूड के बीच मैच बुक करने का बड़ा कारण सामने आया है।

Ad

वीर महान ने कुछ समय पहले ही रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक के साथ दुश्मनी खत्म की है। हालांकि, हाउस शोज़ पर वो अलग ही काम कर रहे हैं। उनके मैच लगातार रॉबर्ट रूड से देखने को मिल रहे हैं। वीर महान और रॉबर्ट रूड दोनों हील सुपरस्टार्स हैं। इसके बावजूद भी WWE उनके बीच मैच बुक कर रहा है।

सभी को इसका कारण समझ नहीं आ रहा है। हालांकि, डेव मेल्टजर ने इस विषय पर बात करते हुए दोनों हील स्टार्स के बीच मैच बुक करने का कारण बताया है। उनके अनुसार WWE ऑफिशियल्स को लगता है कि रूड के साथ काम करने से महान रिंग में बेहतर हो जाएंगे और जरूर सुधार करेंगे।

Wrestling Observer Newsletter में मेल्टजर ने बताया कि बैकस्टेज रॉबर्ट को भारतीय सुपरस्टार के लिए एक अच्छा शिक्षक माना जा रहा है। उन्होंने बताया:

"वीर महान ने रॉबर्ट रूड को सर्विकल क्लच की मदद से हराया। WWE दोनों सुपरस्टार्स के हील होने के बावजूद इस मैच को सभी हाउस शोज़ इवेंट में बुक कर रहा है क्योंकि उनका यह मानना है कि महान के लिए रॉबर्ट रूड एक अच्छे शिक्षक रहेंगे।"
Ad

WWE में वीर महान ने काफी ज्यादा प्रभावित किया है

वीर महान ने WrestleMania 38 के बाद Raw के एपिसोड में वापसी की थी। उनके रिटर्न को काफी समय से हाइप किया जा रहा था लेकिन फैंस को उनसे ज्यादा उम्मीदें नहीं थी। हालांकि, WWE ने फैंस को गलत साबित किया। महान ने लगातार रे मिस्टीरियो, डॉमिनिक और मुस्तफा अली जैसे अहम सुपरस्टार्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए फैंस का दिल जीता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications