WWE में Bray Wyatt की वापसी के फिर मिले संकेत, फेमस कहानी के जरिए अहम सुराग देने की कोशिश की

..
The White Rabbit के कुछ नए संकेत मिले हैं
The White Rabbit के कुछ नए संकेत मिले हैं

WWE: WWE में कई हफ्तों से White Rabbit के संकेत मिल रहे हैं। WWE फैंस अपने हिसाब से इनका मतलब निकाल रहे हैं। WWE प्रोग्रामिंग में "White Rabbit" से जुड़े QR कोड भी देखने को मिल रहे हैं। रॉ (Raw) के हालिया एपिसोड में इस मिस्ट्री से जुड़े नए संकेत सामने आए हैं। ये इशारे पहले से ज्यादा जटिल और पेचीदा हैं।

WWE Raw के हालिया एपिसोड में White Rabbit के नए संकेत मिले

पूर्व विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस के Raw में दिखने के तुरंत बाद एक QR दिखाया गया था। इस कोड में सैमसन और डेलीला (Delilah) की फोटो शामिल थी। यह पवित्र बाइबल की एक धोखा देने वाली कहानी पर आधारित पात्र हैं। यह संकेत वायट के WrestleMania 37 के बाद किए गए ट्वीट से मेल खाता है, जहां एलेक्सा ब्लिस ने उन्हें धोखा दिया था। इसके अलावा सैमसन की फोटो के कोड से हमें शंघाई, चाइना के एक ब्रांड का पता चलता है, जिसका नाम White Rabbit milk है।

इन संकेतों में एक बाइनरी कोड को भी दिखाया गया है। फैंस ने सोशल मीडिया में बताया गया कि इसमें GACY लिखा आ रहा है। यह NXT सुपरस्टार जो गेसी की तरफ इशारा कर रहा है। कुछ फैंस इसे एक सीरियल किलर जॉन वेन गेसी से भी जोड़ रहे थे। कुछ का मानना है कि WWE लगातार फैंस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

इसके बाद नंबर्स के रूप में कुछ निर्देश दिए गए हैं, जो हमें वेल्स फार्गों सेंटर, फिलेडैल्फिया की तरफ ले जाते हैं। बता दें कि इस हफ्ते के अंत में इसी जगह Extreme Rules 2022 आयोजित होने वाला है। हालांकि, ऐसे कई निर्देश पहले भी अलग-अलग जगहों के बताए जा चुके हैं। आखिरी संकेत में खाली स्थान को दिखाती हुई कोड लैंग्वेज है।

एक फैन ने इस कोड को डीकोड कर ट्वीट में यह जानकारी दी। इस हफ्ते दिखाए गए QR कोड में अभी तक मिल रहे संकेतों की तुलना में ज्यादा जानकारी मिली है। कई फैंस और रेसलिंग जानकारों का मानना है कि इन संकेतों के पीछे पूर्व WWE चैंपियन ब्रे वायट ही हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।