"ब्रॉन स्ट्रोमैन इस समय WWE में सबसे अच्छे मॉन्स्टर और सबसे शानदार रैसलर हैं"

रैसलिंग बिजनेस में बिग शो का बड़ा नाम है। अंडरटेकर ने जैसा मुकाम हासिल किया है बिग शो ने उस तरीके का मुकाम हासिल नहीं कर पाए। लेकिन बिग शो ने अंडरटेकर से जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए। स्पैनडैक्स पॉडकास्ट में उऩ्होंने कहा कि WWE में अंडरटेकर का काम अभी खत्म नहीं हुआ है। रैसलमेनिया 33 में रोमन रेंस के हाथों हारने के बाद अंडरटेकर WWE में नजर नहीं आए है। अंडरटेकर ने अपना कोट और टोपी रिंग के बीच में उतार कर रख दी थी। सभी को लगा कि ये अंडरटेकर का अंतिम मैच है। लेकिन अब अफवाहें उनकी वापसी को लेकर फिर शुरू हो गई है। रॉयल रंबल और रैसलमेनिया में दोबारा नजर आ सकते हैं। हालांकि इससे पहले रॉ की 25 वीं सालगिरह में नजर आए। जब बिग शो से पूछा गया कि क्या रिंग में अंडरटेकर का काम पूरा हो गया। इस सवाल पर बिग शो ने कहा कि, अंडरटेकर के बारे में ऐसा कहना गलत है। जो लोग इस समय 90 % अच्छा काम करते है अंडरटेकर उनसे 30 % अच्छे हैं। वो सबसे अच्छे सुपरस्टार हैं। पिछले कुछ दिनों में सबसे अच्छा मैच देने के सवाल पर उऩ्होंने कहा कि, ब्रॉन स्ट्रोमैन सबसे बेहतर है, अगर वो स्वस्थ्य रहे तो वो काफी आगे जाएंगे। वो काफी अच्छे एटिट्यूड के साथ करते हैं। वो जानते है कि इस समय मॉन्स्टर की कीमत क्या है? वहीं दूसरी तरफ ये भी जानते है कि एक अच्छा गॉय बनने के लिए क्या करना पड़ता हैं और एक गुड गॉय के सामने कैसे लड़ा जाता हैं।इस समय वो WWE में सबसे बेहतरीन हैं। इसे भी पढ़ें: जॉन सीना की साल 2008 Royal Rumble मैच में वापसी पर बड़ा खुलासा शैक ओ नील से मैच ना होने के बारे में बिग शो ने कहा कि,ये एक बिजनेस है। हमें WWE के बाहर भी काम करना पड़ता है। शैक काफी शानदार है। और मैं उनके साथ मैच भी चाहता था। उन्होंने ने भी उस समय काफी बयान दिए थे। लेकिन ये नहीं हो पाया। सभी की नजरें अभी फिलहाल अंडरटेकर की रिंग में वापसी पर हैं। लगातार रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वो रॉयल रंबल या रैसलमेनिया में फिर से नजर आएंगे। लेकिन इससे पहले फैंस उऩका इंतजार अब रॉ की 25वीं सालगिरह में कर रहे हैं।