WWE WrestleMania 38 को अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। मैच कार्ड में इस बार तगड़े मुकाबले शामिल किए गए हैं। फैंस को इस बार बहुत मजा आएगा। कुछ सरप्राइज भी फैंस को देखने को मिलेंगे। फैंस भी इस दो दिन के मेगा इवेंट को देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अब इस मेगा इवेंट के बाद रॉ (Raw) के पहले एपिसोड में भी काफी कुछ देखने को मिलेगा। हमेशा इस शो में फैंस को WWE द्वारा चौंकाने वाला सरप्राइज दिया जाता है।WWE WrestleMania 38 के बाद Raw के पहले एपिसोड में फैंस को मिलेगा सरप्राइजCageSide Seats ने अपनी रिपोर्ट में WrestleMania 38 के बाद होने वाले Raw के पहले एपिसोड को लेकर बड़ी जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार WWE ने हमेशा की तरह इस एपिसोड के लिए तगड़ी बुकिंग की है। बड़े सरप्राइज इस एपिसोड में मिलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ बड़े सुपरस्टार्स की वापसी भी होगी। WWE ने अपना प्लान पूरी तरह तय कर लिया है। हालांकि अभी तक ये बात सामने नहीं आई है कि किस दिग्गज की वापसी होगी।WrestleMania 38 को अब दो हफ्ते से कम का समय रह गया है। कोडी रोड्स की वापसी का इंतजार सभी कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि कोडी रोड्स ने WWE के साथ डील साइन कर ली है। WrestleMania 38 में अब उनका आना काफी मुश्किल लग रहा है। इस लिहाज से देखा जाए तो WrestleMania 38 के बाद होने वाली पहली Raw में वो एंट्री कर सकते हैं। असुका और बेली की वापसी का इंतजार भी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। बेली की वापसी भी जल्द से जल्द हो सकती हैं। असुका की वापसी को लेकर अभी संशय बरकरार हैं। आने वाले समय में कई चीजेें क्लियर हो जाएंगी। फैंस की नजरें फिलहाल WrestleMania 38 पर टिकी होंगी। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर बीच WrestleMania 38 में ऐतिहासिक टाइटल vs टाइटल मैच होगा। इस मैच में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिलेगा। ऐज और एजे स्टाइल्स के बीच भी धमाकेदार मुकाबला देखने को मिलेगा। स्टीव ऑस्टिन की वापसी भी WrestleMania 38 में होगी।WrestlingWorldCC@WrestlingWCCThis year’s Raw after Wrestlemania will be the first one with fans since 2019 🤯9:03 AM · Mar 19, 202242668This year’s Raw after Wrestlemania will be the first one with fans since 2019 🤯 https://t.co/6cBozJL35c