WWE Raw के अगले एपिसोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, शो के बारे में हुआ अहम खुलासा

Ujjaval
WWE Raw में नई चीज़ें देखने को नहीं मिलेंगी
WWE Raw में नई चीज़ें देखने को नहीं मिलेंगी

Raw: WWE रॉ (Raw) के अगले एपिसोड को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। आपको बता दें कि अफवाहों के अनुसार Raw का अगला एपिसोड टेप नहीं किया जाएगा। असल में यह लाइव या प्री-रिकॉर्ड भी नहीं रहेगा। Raw के इस एपिसोड का आयोजन 26 दिसंबर (भारत में 27) को होगा।

Ad

Raw असल में WWE का फ्लैगशिप शो है और यह इतिहास के सबसे लंबे समय तक चलने वाले शोज़ में से एक है। हर हफ्ते Raw का आयोजन होता है। हालांकि, इस समय सुपरस्टार्स छुट्टी पर हैं और इसी वजह से उन्हें शोज़ के लिए बुक नहीं किया गया है। WWE उन्हें हॉलिडे की छुट्टी देना चाहता है। ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि अगले Raw में क्या होगा।

Ad

WWE Raw के एपिसोड में पुरानी चीज़ें दिखाई जाने वाली हैं

SmackDown के आखिरी एपिसोड के दौरान ही दो शोज़ की टेपिंग की गई थी। एक लाइव शो देखने को मिला था। साथ ही अगले SmackDown के एपिसोड को पहले ही रिकॉर्ड कर लिया गया है। इसमें एक क्रिसमस स्पेशल स्ट्रीट फाइट मैच होने वाला है। साथ ही कई अन्य चीज़ें भी देखने को मिलेंगी।

इसी वजह से फैंस के मन में Raw को लेकर सवाल है। Fightful Select ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में बताया है कि Raw के अगले एपिसोड में कुछ नहीं होगा। असल में यह 'बेस्ट ऑफ शो' के नाम से एडवर्टाइज किया जा रहा है। यहां पर साल 2022 के खास मोमेंट्स को दिखाया जा सकता है। हालांकि, Fightful ने यह भी बताया कि WWE स्टार्स लाइव इवेंट्स में काम करते हुए नज़र आएंगे।

Fightful को कंपनी के अंदर मौजूद एक सोर्स ने यह भी बताया कि WWE ने Raw के एपिसोड को टेप नहीं करने का कोई कारण नहीं दिया है। असल में यह शायद रेसलर्स को थोड़े ज्यादा समय तक छुट्टी देने के लिए किया गया है। एक सोर्स ने यह भी बताया कि WWE के लाइव इवेंट्स को कम लोगों की जरूरत होती है और इसी वजह से ज्यादा सुपरस्टार्स छुट्टी पर रहेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications