WWE में Bray Wyatt के अगले कदम और नए फैक्शन को लेकर आया बड़ा अपडेट, महीनों से दे रहे थे संकेत?

..
Extreme Rules 2022 में ब्रे वायट ने WWE में वापसी की है
Extreme Rules 2022 में ब्रे वायट ने WWE में वापसी की है

Bray Wyatt: WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) में कई दिलचस्प मोमेंट देखने मिले थे। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रे वायट (Bray Wyatt) की लगभग डेढ़ साल बाद WWE में हुई वापसी शो का मुख्य आकर्षण रही। वायट की एंट्रेंस किसी बड़े मेगास्टार की तरह थी, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया।

Ad

वायट को फैंस के पसंद करने का मुख्य कारण उनका क्रिएटिव दिमाग है। उनके शानदार कैरेक्टर्स और बैकस्टेज सैगमेंट्स को हमेशा ही WWE यूनिवर्स का बहुत साथ मिला है। White Rabbit से लेकर Firefly Fun House के किरदारों को जीवित दिखाना उनकी क्रिएटिव सोच को दर्शाता है। हाल ही में उन्होंने 'Wyatt 6' नाम का ट्रेडमार्क फाइल किया है। इस नाम को ब्रे वायट लंबे समय से सोशल मीडिया पर उपयोग कर रहे हैं।

Ad

The Mill के अनुसार, 'Wyatt 6' वायट के 6 लोगों के ग्रुप को दर्शाता है, जो जल्द ही सभी के सामने आ सकता है। हाल ही में Extreme Rules प्रीमियम लाइव इवेंट में वायट के Firefly Fun House के कुछ कैरेक्टर्स जीवित अवस्था में एरीना में अलग-अलग जगह दिखाई दिए थे।

'Wyatt 6' फैक्शन में ब्रे वायट के अलावा एबी द विच, मर्सी द बज़र्ड, रैम्ब्लिंग रैबिट, हस्कस द पिग और फीन्ड हो सकते हैं। ब्रे वायट का ट्विटर अकाउंट भी 'Wyatt 6' के नाम से है। निश्चित ही पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन लंबे समय से इस ग्रुप का संकेत WWE यूनिवर्स को दे रहे थे।

पूर्व WWE चैंपियन ब्रे वायट दिग्गज फैक्शन का हिस्सा रह चुके हैं

youtube-cover
Ad

ब्रे वायट हमेशा ही बड़े लीडर के रूप में जाने जाते थे। पिछले साल WWE से रिलीज होने से पहले वो कई सुपरस्टार्स के साथ दिख चुके थे। वायट का 'वायट फैमिली' फैक्शन बहुत फेमस था। इस दिग्गज ग्रुप के मुख्य सदस्य ब्रे वायट, ल्यूक हार्पर और एरिक रोवन थे। हालांकि, बाद में इस कल्ट फैक्शन में डेनियल ब्रायन, ब्रॉन स्ट्रोमैन और रैंडी ऑर्टन भी जुड़े थे।

वायट फैमिली के मेंबर्स अपने प्रतिद्वंदियों के ऊपर खौफ बनाने के लिए जाने जाते थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि 'Wyatt 6' फैक्शन में कौन से सुपरस्टार्स पूर्व WWE चैंपियन ब्रे वायट को जॉइन करते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications