पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन के WrestleMania 39 को मिस करने के बाद WWE में वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट, फैंस का बढ़ेगा इंतजार?

..
पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन हैं ब्रे वायट
पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं ब्रे वायट

Bray Wyatt: WWE सुपरस्टार ब्रे वायट (Bray Wyatt) लंबे समय से स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, पूर्व WWE चैंपियन के कंपनी से बाहर रहने का कोई भी ऑफिशियल कारण सामने नहीं आया है। कुछ अटकलों की मानें, तो वायट ने अपने करीबी लोगों से WWE में अपने भविष्य के बारे में बात की है।

पिछले साल अक्टूबर में हुए Extreme Rules PLE में ब्रे वायट ने WWE में वापसी की थी। इसके बाद वो एलए नाइट के खिलाफ स्टोरीलाइन में दिखे थे। WrestleMania 39 से पहले ब्रे और बॉबी लैश्ले की दुश्मनी की शुरूआत देखने मिली थी। वायट के बीमार हो जाने के बाद दोनों के बीच शो ऑफ द शोज में संभावित मुकाबले को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से वायट और उनके साथी Uncle Howdy अभी तक WWE में नहीं दिखे हैं।

रेसलिंग दिग्गज कोनन ने हाल ही में वायट के कंपनी में स्टेटस के बारे में नया अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को कुछ शारीरिक समस्या है। वहीं, Fightful Select की रिपोर्ट के अनुसार, वायट ने अपनी करीबी लोगों को बताया है कि जब भी मौका मिलेगा, तब वो WWE में वापसी करने के लिए उत्साहित रहेंगे। इस बात से यही संकेत मिल रहे हैं कि वायट का रिटर्न जल्दी होना मुश्किल है। फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

Bray Wyatt के मौजूदा WWE रन से निराश हैं रेसलिंग दिग्गज

लगभग 6 महीने पहले WWE में वापसी के बावजूद भी ब्रे वायट ने अभी तक एक ही मैच लड़ा है। उन्होंने Royal Rumble 2023 में एलए नाइट को हराया था। रेसलिंग दिग्गज डच मेंटल ने पूर्व WWE चैंपियन के मौजूदा WWE रन पर निराशा जताई है। उन्होंने कहा,

"हमने ब्रे वायट के बारे में बात की है। मेरे हिसाब से उनकी वापसी के कोई मायने नहीं हैं। उनकी वापसी के बाद कई तरह की बातें सोची या बोली गई थी, कि वो क्या कर सकते हैं। आप उन्हें देखकर यह सोचते होंगे कि वो क्या कर रहे हैं? Firefly Funhouse को देखना ही सिर दर्द है। मुझे नहीं पता कि इस चीज़ का रेसलिंग के साथ क्या नाता है। केवल बच्चों को यह पसंद आ सकता है। ब्रे की मर्चेंडाइज़ सेल भी बहुत अच्छी है। अगर टिकट सेल करने की बात आए, तब वो बहुत कम ही बिकेंगी।"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links