WWE फैंस को शायद शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) की वापसी के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही 13 बार की विमेंस चैंपियन रिंग में वापसी कर सकती हैं। द क्वीन को आखिरी बाद WWE रिंग में रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) के दौरान देखा गया था। उस मैच में शार्लेट ने अपना टाइटल रोंडा राउजी (Ronda Rousey) के खिलाफ गंवाया था। इस मैच के बाद घोषणा की गई थी कि शार्लेट के हाथ में चोट लगी है, लेकिन बाद में पता चला था कि ऐसा शार्लेट को ब्रेक देने के लिए किया गया है।शार्लेट को यह ब्रेक उनकी शादी के लिए दिया गया है, लेकिन WWE ने उनकी वापसी की तैयारी शुरु कर दी है। शार्लेट के नाम का प्रचार 15 जुलाई को होने वाले SmackDown एपिसोड के लिए किया जा रहा है।Wrestling News@WrestlingNewsCoWWE is advertising Drew McIntyre as the top star for #SmackDown in Orlando, FL on July 15. It looks like they expect Charlotte Flair back by then.9818WWE is advertising Drew McIntyre as the top star for #SmackDown in Orlando, FL on July 15. It looks like they expect Charlotte Flair back by then. https://t.co/rJKErYrN5Lरिकोशे बनाम सैमी जेन मुकाबले का भी प्रचार हो रहा है। इसके अलावा ड्रू मैकइंटायर को फीचर सुपरस्टार के रूप में दिखाया जा रहा है जो कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स के साथ नजर आ सकते हैं।WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर ने हाल ही में की है शादीबीते शुक्रवार को शार्लेट ने मैक्सिको में एंड्राडे के साथ शादी की है। 2019 से दोनों रिश्ते में हैं और उस समय एंड्राडे WWE में काम करते थे। मार्च 2021 में एंड्राडे को WWE से रिलीज कर दिया गया था और वर्तमान समय में वह AEW में काम कर रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट की शादी में WWE के कई वर्तमान और पूर्व सुपरस्टार्स शामिल हुए थे। रिक फ्लेयर ने भी इस शादी में शिरकत की थी। शार्लेट सबसे महान महिला रेसलर्स में से एक हैं और अब उनकी अनुपस्थिति में कई महिला सुपरस्टार्स अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। शार्लेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी रोंडा राउजी ने अपने SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को रेचल रोड्रिगेज के खिलाफ डिफेंड किया है।अब फैंस इस चीज को देखने के लिए उत्सुक हैं कि कंपनी 13 बार की पूर्व चैंपियन शार्लेट की वापसी पर उन्हें किस तरह बुक करती है। रोंडा के साथ उनकी फिउड पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई है तो एक बार फिर इन दोनों को भिड़ते हुए देखा जा सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।