WWE में पूर्व चैंपियन के फैक्शन के डेब्यू को किया गया कैंसिल, फेमस Superstars की वापसी का प्लान भी बढ़ा आगे?

..
ब्रे वायट का संभावित स्टेबल है Wyatt6
ब्रे वायट का संभावित स्टेबल है Wyatt6

Bray Wyatt: WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules 2022) प्रीमियम लाइव इवेंट में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ब्रे वायट (Bray Wyatt) ने शानदार वापसी की थी। वायट के क्रिप्टिक प्रोमो हमेशा ही फैंस को उत्साहित करते आए हैं। WWE फैंस वायट के संभावित स्टेबल Wyatt6 को भी देखना चाहते थे। हाल ही में आई रिपोर्ट में बताया गया है कि इस ग्रुप के जल्द ही WWE में दिखने की संभावना मुश्किल है।

Ad

ब्रे वायट की वापसी कई मायनों में यादगार थी। उनकी वापसी का सबसे दिलचस्प मोमेंट तब आया, जब उनके Firefly Fun House के कैरेक्टर्स को जीवित अवस्था में देखा गया। इसके बाद से ही यह माना जा रहा था कि ईटर ऑफ वर्ल्ड्स फिर से एक बार किसी ग्रुप को लीड करते हुए दिख सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ROH के विंसेंट और डच इस ग्रुप का हिस्सा बन सकते थे।

दोनों ही पूर्व ROH सुपरस्टार्स NXT में दिखाई दिए थे, जहां उन्होंने WWE Tryouts में भाग लिया था। Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टज़र ने बताया कि कंपनी विंसेंट और डच को Wyatt 6 फैक्शन का हिस्सा बनाना चाहती है। फिलहाल दोनों ही स्टार्स को कोई भी ऑफर नहीं मिला है। वायट के इस फैक्शन के डेब्यू का प्लान अभी के लिए कैंसिल हो गया है। उन्होंने बताया,

"विंसेंट और डच को अभी भी WWE कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है। ऐसा लग रहा है कि दोनों के लिए बनाए गए प्लान को अभी के लिए रद्द कर दिया गया है। WWE ब्रे वायट के स्टेबल को लाना चाहता था लेकिन फिलहाल इसे बाद के लिए टाल दिया गया है।"
Ad

WWE WrestleMania 39 का हिस्सा नहीं होंगे Bray Wyatt

Elimination Chamber 2023 के बाद ब्रे वायट और बॉबी लैश्ले के बीच दुश्मनी की शुरुआत देखने को मिली थी। SmackDown के एक एपिसोड में पूर्व WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले और ब्रे के साथी Uncle Howdy का सैगमेंट भी देखने मिला था। हालांकि, पिछले कुछ एपिसोड्स से वायट WWE प्रोग्रामिंग का हिस्सा नहीं बने हैं। हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि वायट किसी शारीरिक समस्या के चलते WrestleMania 39 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications