WWE दिग्गज को एक झटके में धराशाई करने वाले Uncle Howdy के बारे में आया बड़ा अपडेट, कंपनी प्लान कर रही है सरप्राइज?

..
Uncle Howdy (बाएं) ब्रे वायट (दायें)
Uncle Howdy (बाएं) ब्रे वायट (दायें)

Bray Wyatt: WWE सुपरस्टार ब्रे वायट (Bray Wyatt) की एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) प्रीमियम लाइव इवेंट में वापसी के कुछ ही दिनों के बाद अंकल हाउडी ( Uncle Howdy) नाम के कैरेक्टर का दखल उनके प्रोमो में देखने मिल रहा था। अब कई फैंस यह जानना चाहते हैं कि इस किरदार के पीछे कौन हो सकता है।

Ad

फिलहाल ईटर ऑफ वर्ल्डस के नाम से मशहूर ब्रे वायट की दुश्मनी पूर्व NXT स्टार एलए नाइट के साथ चल रही है। एलए नाइट ने वायट को Royal Rumble में Pitch Black" मैच के लिए चुनौती दी है, जिसे पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद Uncle Howdy ने पहली बार WWE रिंग में कदम रखा और ब्रे पर एक झटके में हमला कर सभी को चौंका दिया था।

Uncle Howdy के विचित्र कैरेक्टर के पीछे कई स्टार्स के होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी इस बारे में यह साफ नहीं हुआ है कि कौन Uncle Howdy के मास्क के पीछे हो सकता है। Fightful Select के अनुसार WWE, Uncle Howdy के कैरेक्टर की असल पहचान छुपाने की बहुत कोशिश कर रहा है। WWE शायद बड़ा सरप्राइज प्लान कर रहा है है।

इस कैरेक्टर के पीछे जो भी है, उसे बैकस्टेज भी Uncle Howdy की पोशाक में ही रहने के लिए कहा गया है, ताकि दूसरे रेसलर्स या स्टाफ को उनका चेहरा ना दिखे। Fightful ने बताया कि उन्होंने बैकस्टेज में Uncle Howdy की असली पहचान जानने के लिए कई बार कोशिश की थी। उन्होंने कहा,

"जो भी इस मास्क के पीछे है, वो अपनी पहचान छुपाने के लिए बैकस्टेज में भी किसी के सामने मास्क को निकाल नहीं रहा है।"
Ad

WWE फैंस जानना चाहते हैं कि Uncle Howdy के पीछे कौन है

Uncle Howdy पहली बार 28 अक्टूबर 2022 को हुए SmackDown के एपिसोड में दिखाई दिए थे। कई लोगों ने इस कैरेक्टर की तुलना पूर्व WWE स्टार बैरी विंडहैम से की थी। कई फैंस का यह भी मानना है कि इस कैरेक्टर के पीछे ब्रे के असल जिंदगी के भाई और पूर्व NXT चैंपियन बो डैलस हो सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications