डीन एंब्रोज की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

PWInsider ने सुपरस्टार डीन एंब्रोज की इंंजरी को लेकर अपनी रिपोर्ट में बड़ा अपडेट हो गया हैं। डीन एंब्रोज बर्मिंघम में मेडिकल चैकअप के लिए गए थे। WWE के डॉक्टर्स की छाया में वो हैं। अपनी इंजरी को लेकर वो यहां लगातार आ रहे है। इस इंजरी के कारण वो पिछले साल दिसंबर से बाहर हैं। पिछले साल सैथ रॉलिंस और जेसन जॉर्डन के साथ टैग टीम में उनका मुकाबला द बार और समोआ जो के साथ था। 18 दिसंबर को हुए रॉ के एपिसोड में उन्हें इंजरी आई थी। सुसाइड डाइव लगाते हुए उन्हें ये चोट आई थी। इसके बाद वो अपना हाथ पकड़ कर बैठ गए थे। इसेक बाद बैकस्टेज में समोआ जो ने उनकी धुनाई कर दी,जिसके बाद उनकी दिक्कत और बढ़ गई। 50% उनकी हड्डी में चोट लग गई थी और उन्हें तुरंत सर्जरी की जरूरत थी। इसके बाद बर्मिंघम में वो सर्जरी के लिए गए। डॉक्टर जैफ्रे डग्स ने इस बात की जानकारी दी थी कि वो नौ महीने के लिए एक्शन से बाहर हैं। रैसलमेनिया 34 में वो शायद नहीं हो पाएंगे। पूर्व चैंपियन इस बार बर्मिंघम में आए थे और यहां से उन्हें क्लीयर अाइडिया मिल गया है कि कब से उन्हें ट्रेनिंग में जाना हैं। शील्ड के इस सदस्य की वापसी सितंबर के महीने में हो सकती हैं। हालांकि उससे पहले अगस्त में समरस्लैम भी है। और वहां भी वो नजर आ सकते हैंं। उम्मीद ये की जा रही है कि फिर से शील्ड का रीयूनियन होगा और फिर डीन एंब्रोज हील का किरदार निभाएंगे।

अभी कुछ हफ्तों बाद रैसलमेनिया 34 का आयोजन होना हैं। यहां उनका आना बहुत मुश्किल हैं। अभी उनकी इंजरी पूरी तरह सही नहीं हुई हैं। डॉक्टर ने 9 महीने का टाइम उन्हें दिया हैं। अगस्त और सितंबर में उनकी वापसी पक्की हैं। समरस्लैम में उनका आना लगभग तय होगा। और इसके बाद फिर से वो रिंग में धमाल मचाने को तैयार होंगे।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications