WWE ड्राफ्ट के दौरान स्टैफनी मैकमैहन और मिक फोली ने रॉ के नए सदस्य के तौर पर फिन बैलर को पिक किया था। मेन रोस्टर में अपने पहले दिन बैलर ने फैटल 4 वे मैच में केविन ओवंस, रूसेव, सिजेरो को हराया था। उसी रात फिन बैलर, पूर्व WWE चैंपियन रोमन रेंस को हराकर WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप की दौड़ में आए।
फिन बैलर ने समरस्लैम में सैथ रॉलिंस को हराया और पहले WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने। अपने डैब्यू के पहले ही महीने में उन्होंने इतना कुछ हासिल कर लिया, लेकिन WWE का ऑरीजिनल प्लान कुछ और ही था। WWE ने प्लान बनाया था कि समरस्लैम में क्रिस जैरिको और फिन बैलर का आमना सामना होगा, जबकि टाइटल के लिए रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस एक्शन में होंगे। रोमन रेंस द्वारा वैलनेस पॉलिसी का उल्लंघन करने की वजह से WWE ने इस प्लान को ड्रॉप कर दिया। WWE रोमन रेंस की जगह किसी दूसरे बेबीफेस को चाहती थी, इसलिए फिन बैलर को मौका मिला।
दुर्भाग्यवश सैथ रॉलिंस के साथ समरस्लैम के मैच के दौरान फिन बैलर को चोट लगी। MRI से पता चला कि उन्हें सर्जरी की जरुरत है। WWE ने फिर अनाउंस किया कि फिन बैलर लड़ नहीं पाएंगे और उन्हें टाइटल छोड़ना पड़ेगा।
नीचे दिख रही इस वीडियो में फिन बैलर ने अपनी सर्जरी के बारे में बताया। फिन बैलर ने कहा, "वो उनका अब तक का सबसे लम्बा दिन था। सर्जरी काफी कॉम्पलीकेटिड थी। रिंग में लौटने में मुझे समय लगेगा। रिहैबिलीटेशन प्रोग्राम करीब 6 महीने तक चलेगा। मुझे रैसलिंग के बहुत प्यार है, पता नहीं मैं इतने दिन रैसलिंग से कैसे दूर रहूंगा। चोट को पूरी तरह से ठीक होने में करीब 180-19 दिन लगेंगे।