Roman Reigns & Sami Zayn: WWE ने हाल ही में आने वाले एक हाउस शो के लिए रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के बीच मुकाबला बुक करके फैंस को चौंका दिया था। डेव मैल्टज़र (Dave Meltzer) ने कंपनी के द्वारा रेसलमेनिया (WrestleMania 39) से पहले बुक किए गए इस मैच के पीछे का कारण बताया है।समोअन स्टार, सैमी ज़ेन के खिलाफ आगामी 4 मार्च को उनके होमटाउन में एक और मुकाबला लड़ने जा रहे हैं। Wrestling Observer Radio के डेव मैल्टज़र के अनुसार, हाउस शो के लिए कंपनी का ओरिजनल प्लान कुछ और ही था। पहले ट्राइबल चीफ, सोलो सिकोआ के साथ टीमअप करके सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस का सामना करने वाले थे। फिलहाल केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन एक टीम के रूप में नहीं दिख पाए हैं। यही कारण है कि टोरंटो में होने वाले हाउस शो के लिए दोनों को साथ नहीं दिखाया जा रहा है। डेव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। WrestlePurists@WrestlePuristsSami Zayn is getting a rematch…Roman Reigns vs Sami Zayn has been announced for a WWE Live show in Toronto on March 4th3118164WWE ब्लडलाइन और उनके मेंबर्स के बीच और भी ज्यादा दरार डालने की तैयारी करते हुई दिख रहा है। बता दें कि ग्रैंडेस्ट स्टेज ऑफ देम ऑल के मेन इवेंट में रोमन रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप Royal Rumble 2023 के विनर कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं।Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच हुए मैच को फैंस ने बहुत पसंद किया था। Royal Rumble 2023 के मेन इवेंट में धोखा मिलने के बाद रोमन रेंस की सैमी ज़ेन के साथ दुश्मनी शुरू हुई और यह अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। अब देखना होगा कि क्या रोमन रेंस फिर से एक बार पूर्व NXT चैंपियन के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप डिफ़ेंड कर पाएंगे या नहीं।WrestleMania से पहले Roman Reigns को चैंपियनशिप मैच में बुक करके WWE उठा सकती है बड़ा फायदाWWE लाइव इवेंट्स में बहुत ही कम टाइटल्स में बदलाव होते हैं। टोरंटो में होने वाले हाउस शो में कंपनी रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच मुकाबला बुक करके WrestleMania 39 में होने वाले एक बड़े मैच की नीव रख सकती है। जे उसो इस समय ब्लडलाइन से दूर दिख रहे हैं। वो इवेंट में सैमी को धोखा देकर रोमन को चैंपियनशिप रिटेन करने में मदद कर सकते हैं, जिसके बाद फैंस को शो ऑफ द शोज में द उसोज़ vs सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस मैच देखने मिल सकता है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।