WWE की फेमस Superstar को लेकर अहम जानकारी आई सामने, हुआ चौंकाने वाला बदलाव

WWE में शॉट्जी के कैरेक्टर में बदलाव हुआ है
WWE में शॉट्जी के कैरेक्टर में बदलाव हुआ है

WWE SmackDown सुपरस्टार शॉट्जी (Shotzi) से जुड़ा बड़ा अपडेट मिला है। कुछ महीनों पहले उनका मेन रोस्टर पर डेब्यू हुआ था और लग रहा था कि वो कंपनी की अहम विमेंस सुपरस्टार बनेंगी। हालांकि, उनका टेलीविजन में इस्तेमाल नहीं हो रहा है। कुछ समय पहले ही उनके करियर और भविष्य को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।

Ad

WWE SmackDown सुपरस्टार शॉट्जी को लेकर चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है

बताया जा रहा है कि शॉट्जी अब हील कैरेक्टर में नजर नहीं आएंगी। उनका हील रन अब शायद खत्म हो गया है। पिछले महीने खबरें सामने आई थी कि विंस मैकमैहन को लगता है कि ढेरों सुपरस्टार्स को गलत तरीके से दिखाया रहा है। इसके अलावा कहा गया था कि मैकमैहन चीज़ों में बड़े बदलाव करने वाले हैं।

इस चीज़ का असर देखने को मिला है और अब शॉट्जी के कैरेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अक्टूबर 2021 में शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ एक सिंगल्स मैच में हार के बाद उनका हील टर्न हुआ था और अब वो एक बार फिर बेबीफेस बनने की राह पर निकल गई हैं। WrestleTalk ने हाल ही में इस विषय पर अहम जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कंपनी के प्रमोशनल कार्यों के लिए वो अपना खास हेलमेट फिर लेकर आने लगी हैं। पिछले साल हील टर्न के बाद से वो इस लुक में दिखाई नहीं दी थीं। उन्हें एक बार फिर पहले की तरह दिखाया जाना काफी ज्यादा अच्छी चीज़ है। इसके अलावा वीडियो में उनकी बात करने के तरीके में भी थोड़ा फर्क है। वो बेबीफेस के तौर पर बात कर रही हैं।

Ad

शॉट्जी काफी समय से एक्शन में नजर नहीं आई थीं लेकिन 29 अप्रैल को SmackDown के एपिसोड में उन्होंने एक सिंगल्स मैच लड़ा था। उनका यह "आई क्विट" बीट द क्लॉक चैलेंज मैच रोंडा राउजी के खिलाफ हुआ था। इस मैच में पूर्व NXT सुपरस्टार को 2 मिनट्स के अंदर हार मिली थी। अब उम्मीद है कि उन्हें आगे सही तरह से पुश मिलेगा और वो टॉप स्टार बनेंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications