'लंबे समय तक साथ नहीं रह सकते'- WWE में Roman Reigns के फैक्शन The Bloodline के फ्यूचर को लेकर दिग्गज का बयान

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस के फैक्शन को लेकर बड़ा बयान
WWE दिग्गज रोमन रेंस के फैक्शन को लेकर बड़ा बयान

Bill Apter: रेसलिंग दिग्गज बिल एप्टर (Bill Apter) ने WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) के फैक्शन द ब्लडलाइन (The Bloodline) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये ग्रुप ज्यादा समय तक एक साथ नहीं रह सकता है।

आप सभी को पता है कि पिछले एक साल से द ब्लडलाइन फैक्शन का जलवा चल रहा है। WrestleMania 39 में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के खिलाफ द उसोज़ को हार का सामना करना पड़ा था। उसोज़ ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप गंवा दी थी। इसके बाद से जिमी और जे उसो से रोमन रेंस गुस्से में नज़र आ रहे हैं। सोलो सिकोआ का भी कैरेक्टर अलग नज़र आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि जल्द ही इस ग्रुप में फूट पड़ जाएगी।

The Wrestling Time Machine के हालिया एपिसोड में बिल एप्टर ने कहा,

द उसोज़ को भी SmackDown में ड्राफ्ट किया गया है, लेकिन उसोज़ द ब्लडलाइन के साथ बहुत लंबे समय तक नहीं रह सकते हैं। हम इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते हैं। रेंस भी ब्लू ब्रांड में हैं, लेकिन उनकी स्टोरीलाइन में वो वहां के हालात से बहुत परेशान है। द उसोज़ जल्द ही अलग हो सकते हैं।

youtube-cover

हाल ही में WWE Backlash 2023 इवेंट का आयोजन हुआ था। केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन और मैट रिडल का मुकाबला यहां पर सोलो सिकोआ और द उसोज़ के साथ हुआ था। मुकाबले में बहुत बार जे उसो और सिकोआ के बीच चीजें सही नहीं लगी। एक बार तो जे के ऊपर सिकोआ हमला करने वाले थे। हालांकि अंत में सिकोआ और उसोज़ ने जीत हासिल कर ली।

WWE SmackDown में Roman Reigns की होगी धमाकेदार एंट्री

इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस एंट्री करेंगे। द उसोज़ को लेकर वो यहां बड़ा फैसला ले सकते हैं। ऐसा हुआ तो एक और नई स्टोरीलाइन आगे के लिए तैयार हो जाएगी। रोमन रेंस के नए प्रतिद्वंदी का नाम भी अभी तक सामने नहीं आया है। बहुत जल्द इसका भी खुलासा होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।