"अंत बहुत भयानक था"- WWE Royal Rumble 2023 में Roman Reigns की 'क्रूरता' पर दिग्गज का चौंकाने वाला बयान

Pankaj
WWE Royal Rumble में रोमन रेंस ने मचाया बवाल
WWE Royal Rumble में रोमन रेंस ने मचाया बवाल

Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2023 के क्लोजिंग मोमेंट में द ब्लडलाइन (The Bloodline) ने केविन ओवेंस (Kevin Owens) की बुरी हालत कर दी। रोमन रेंस (Roman Reigns) के फैक्शन की इस क्रूरता को कई लोग देख भी नहीं पाए। दिग्गज बिल एप्टर ने कहा कि वो इस पल को देखकर हैरान रह गए थे।

Ad

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए बिल एप्टर ने कहा,

अंत देखकर मुझे बहुत गुस्सा आया...जब जे उसो वहां से गए तब मुझे अच्छा लगा। पहले वो सैमी ज़ेन को ब्लडलाइन में नहीं देखना चाहते थे। अब वो सैमी के अच्छे दोस्त बन गए हैं। ये कुछ अलग देखने को मिला। सैमी ने अपने दोस्त केविन ओवेंस की वजह से रोमन रेंस के ऊपर चेयर से अटैक कर दिया। मुझे लगता है कि वो सैमी के अभी भी अच्छे दोस्त हैं। केविन ओवेंस को मार खाते हुए देखना बहुत भयानक था और मुझे डर भी लग गया था। मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा था। वहां एडम पीयर्स और अन्य ऑफिशियल्स को आकर उन्हें रोकना चाहिए था।

youtube-cover
Ad

WWE Royal Rumble 2023 में सैमी ज़ेन ने किया था रोमन रेंस के ऊपर अटैक

रोमन रेंस ने पहले ही कहा था कि वो Royal Rumble 2023 में सैमी ज़ेन का असली टेस्ट लेंगे। सैमी इस टेस्ट में फेल हो गए। उन्होंने अपनी दोस्ती निभाई। रोमन रेंस ने द उसोज़ और सोलो सिकोआ के साथ मिलकर ओवेंस को बहुत पीटा। बहुत देर तक सैमी ये सब देखते रहे। अंत में जब ओवेंस को रेंस चेयर मारने गए तब सैमी बीच में आ गए। इसके बाद तो सैमी ने रेंस के ऊपर अटैक कर दिया था।

रोमन रेंस ने गुस्से में आकर सैमी ज़ेन की हालत भी खराब कर दी। ये सब जे उसो से नहीं देखा गया और वो बैकस्टेज चले गए। अब ये स्टोरीलाइन बहुत मजेदार हो गई है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में फैंस को बहुत मजा आएगा। जे उसो, सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी। रोमन रेंस आएंगे तो फिर वो भी कुछ बड़ा निर्णय लेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications