"Royal Rumble 2023 में 60 साल के दिग्गज का WWE में डेब्यू होना चाहिए"- रेसलिंग लैजेंड का चौंकाने वाला बयान

Pankaj
WWE Royal Rumble 2023 में फैंस को मिलेगा सरप्राइज
WWE Royal Rumble 2023 में फैंस को मिलेगा सरप्राइज

Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2023 का आयोजन 28 जनवरी को होगा। यहां फैंस को कई दिग्गजों की वापसी देखने को मिलेगी। रेसलिंग दिग्गज बिल एप्टर (Bill Apter) ने कहा है कि 60 साल के द ग्रेट मुटा (The Great Muta) को भी मेंस रॉयल रंबल मैच में एंट्री करनी चाहिए।

क्या WWE Royal Rumble 2023 में दिग्गज की वापसी होगी?

22 जनवरी, 2023 को रेसलिंग दिग्गज मुटा का मैच प्रो रेसलिंग NOAH में हुआ था। 21 फरवरी को वो अपना रिटायरमेंट मैच टोक्यो डोम में लड़ेंगे। मुटा का इस समय रिटायरमेंट टूर चल रहा है। NOAH में अभी तक उन्होंने जबरदस्त काम किया। Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए बिल एप्टर ने एक खास आइडिया मुटा को लेकर दिया। उन्होंने कहा,

मुटा का WWE में डेब्यू होना चाहिए। उन्हें मेंस रॉयल रंबल मैच में एंट्री करनी चाहिए। ये बहुत ही अच्छी चीज रहेगी। WWE को इस बारे में सोचना चाहिए।

मुटा अगर मेंस रॉयल रंबल मैच में आएंगे तो फिर फैंस के लिए ये बहुत बड़ा सरप्राइज होगा। आप सभी को पता है कि WWE में कुछ भी सकता है। हो सकता है कि 28 जनवरी को WWE रिंग में मुटा का जलवा देखने को मिले। एप्टर ने सीएम पंक की वापसी पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा,

मुझे नहीं लगता है कि WWE में दोबारा आने की कोशिश सीएम पंक करेंगे। इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता हूं। अगर सीएम पंक आएंगे तो फिर कंपनी को इसका ऐलान पहले ही कर देना चाहिए। इसे सरप्राइज नहीं रखना चाहिए। मेरे हिसाब से इससे कंपनी को बहुत फायदा होगा।

इस बार का Royal Rumble इवेंट जबरदस्त रहेगा। WWE ने अभी तक इस शो को बहुत हाइप किया है। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर भी सभी की नजरें टिकी होंंगी। फैंस को बहुत बड़े सरप्राइज यहां पर मिलेंगे। मेंस रॉयल रंबल मैच जीतने के प्रबल दावेदार अभी तक कोडी रोड्स है। वहीं विमेंस रंबल मैच में सभी की फेवरेट रिया रिप्ली हैं। अब देखना होगा कि WWE ने क्या प्लान तैयार किया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications