The Bloodline खत्म होने के बाद WWE रिंग में Roman Reigns के भाइयों के बीच होगा मुकाबला, दिग्गज ने किया दावा

Pankaj
WWE Royal Rumble 2023 में फैंस को मिला सरप्राइज
WWE Royal Rumble 2023 में फैंस को मिला सरप्राइज

Jey Uso: WWE Royal Rumble 2023 का अंत बहुत ही धमाकेदार हुआ था। द ब्लडलाइन (The Bloodline) टूट गई। अब इस फैक्शन में आगे क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। जे उसो (Jey Uso) के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी क्योंकि वो नाराज होकर बैकस्टेज चले गए थे। जे ने लगभग ये क्लियर कर दिया है कि वो इस फैक्शन में नहीं रहेंगे।

Ad

दिग्गज जर्नलिस्ट बिल एप्टर ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए एप्टर ने कहा,

जे और जिमी उसो का मुकाबला आगे बहुत दिलचस्प रहेगा। अगर पुराने मैचों में नज़र डालें तो फैंस को हमेशा दिलचस्पी रही। जैक और जैरी ब्रिस्को, क्या हुआ था? टैरी और डोरी? क्या हुआ था? इनका आपस में मुकाबला हुआ था। लोग इस तरह के मुकाबले देखना पसंद करते हैं। मुझे इस समय ऐसी ही फीलिंग आ रही है।

youtube-cover
Ad

क्या WWE Elimination Chamber में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच मुकाबला होगा?

रोमन रेंस का ग्रुप अब टूट गया है। उनके साथ जिमी उसो और सोलो सिकोआ हैं। हालांकि आगे की चीजें अभी क्लियर नहीं हुई है। इस हफ्ते Raw में भी इसका कोई एंगल नहीं दिखाया गया। इस बात से भी एप्टर नाराज नज़र आए। SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही खास रहेगा। सैमी ज़ेन, केविन ओवेंस और जे उसो के ऊपर सभी की नजरें टिकी होंगी। Elimination Chamber में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच मुकाबला अब पक्का लग रहा है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कई चीजें क्लियर हो जाएंगी।

Ad

जे उसो और जिमी उसो के पास इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप भी हैं। आगे जाकर वो इसे डिफेंड करेंगे। ये एंगल भी देखना होगा। अगर जे उसो बाहर हो जाएंगे तो फिर जिमी का साथ सोलो सिकोआ दे सकते हैं। कुछ भी हो लेकिन इस स्टोरीलाइन में आगे जाकर बहुत मजा फैंस को आएगा। कुछ ना कुछ नया जरूर देखने को मिलेगा। सभी की नजरें अब इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड पर टिकी होंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications