WWE Money in the Bank 2023 में Roman Reigns को धोखा देकर ये दिग्गज देगा The Usos का साथ, लैजेंड ने किया बहुत बड़ा दावा

Pankaj
 WWE Money in the Bank 2023 को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया
WWE Money in the Bank 2023 को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया

Money in the Bank: WWE Money in the Bank 2023 का आयोजन 1 जुलाई को होगा और फैंस को बहुत मजा आएगा। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का मुकाबला द उसोज़ (The Usos) के साथ होगा। लैजेंडरी प्रोफेशनल रेसलिंग जर्नलिस्ट बिल एप्टर (Bill Apter) ने हाल ही में पॉल हेमन (Paul Heyman) के संभावित रूप से द उसोज़ के साथ जुड़ने की बात कही।

WWE Night of Champions में जिमी उसो ने रोमन रेंस को दो सुपरकिक मारकर उन्हें धोखा दिया था। रोमन और सोलो को सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। कुछ हफ्ते पहले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जे उसो ने अपने भाई जिमी का साथ देते हुए रेंस को किक मार दी थी। जिमी और जे ने इसके बाद लगातार सोलो सिकोआ को भी अपना निशाना बनाया। इस हफ्ते अब रोमन रेंस भी ब्लू ब्रांड के एपिसोड में आएंगे। वो भी कुछ बवाल जरूर मचाएंगे।

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए बिल एप्टर ने कहा,

द ब्लडलाइन की कहानी में ट्विस्ट आ सकता है। रोमन रेंस को छोड़कर द उसोज़ का साथ पॉल हेमन दे सकते हैं। इस बार में कुछ नहीं पता लेकिन ये मेरे दिमाग में एक बुकिंग आई। पॉल हेमन मैच के बाद उसोज़ के साथ नज़र आने वाले हैं। वो बदलने वाले हैं। इस स्टोरीलाइन को जीवित रखने का ये सबसे सही तरीका होगा।

youtube-cover

क्या WWE Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस को मिलेगा धोखा?

कई लोगों का मानना है कि Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस को सोलो सिकोआ धोखा दे सकते हैं। हालांकि चीजें कुछ अलग भी हो सकती हैं। बिल एप्टर ने जो कहा वो भी हो सकता है। पॉल हेमन भी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर कहानी में नया मोड़ आ जाएगा। द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन बहुत मजेदार इस समय चल रही है। रोमन रेंस के अगले कदम के बारे में भी हर कोई जानना चाहता है। वो अपने भाइयों से बदला जरूर लेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment