WWE SummerSlam में Roman Reigns को हराकर Jey Uso नहीं बल्कि ये रेसलर बनेगा नया चैंपियन, दिग्गज ने दिया जबरदस्त आइडिया

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Bill Apter: हॉल ऑफ फेम जर्नलिस्ट बिल एप्टर (Bill Apter) ने हाल ही में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल के लिए रोमन रेंस (Roman Reigns) को हराने के बाद डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest) द्वारा जे उसो (Jey Uso) पर अपने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन करने की संभावना के बारे में बात की थी।

Ad

इस महीने की शुरुआत में MITB ब्रीफकेस जीतने के बाद से प्रीस्ट सबसे बड़े सितारों में से एक बन गए हैं। हालांकि उन्होंने Raw में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस के ऊपर कैश-इन करने के संकेत दिए है, लेकिन उन्होंने यह भी बता दिया है कि उनकी नजर रोमन रेंस के टाइटल पर भी है।

Sportskeeda's UnSKripted में बिल एप्टर ने SummerSlam 2023 में डेमियन प्रीस्ट के लिए एक दिलचस्प आइडिया प्रस्तुत किया। एप्टर ने बताया कि सबसे पहले रोमन रेंस को हराने के लिए जिमी उसो अपने भाई जे उसो की मदद के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद डेमियन प्रीस्ट कमजोर जे का फायदा उठाने और टाइटल जीतने के लिए कैश-इन करने आएंगे।

इसके बारे में सोचो। SummerSlam 2023। जे उसो को रोमन रेंस द्वारा मारा जा रहा है, और फिर जिमी आते हैं। जिमी की दखलअंदाजी से जे टाइटल जीत जाते हैं। इसके बाद डेमियन प्रीस्ट घायल जे उसो के ऊपर कैश-इन कर दें।

youtube-cover
Ad

क्या WWE SummerSlam 2023 में होगी रोमन रेंस की बादशाहत खत्म?

SummerSlam 2023 में जे उसो और रोमन रेंस के बीच होने वाले मैच में कुछ ना कुछ बवाल जरूर होगा। जिमी उसो भी कुछ हफ्तों से WWE टीवी पर नज़र नहीं आए। ऐसा लग रहा है कि वो अब SummerSlam में ही एंट्री करेंगे। ऐसा हुआ तो फिर मजा आएगा। रोमन रेंस को कड़ी चुनौती जरूर मिलेगी। सोलो सिकोआ के ऊपर भी सभी की नजरें टिकी होंगी। वो भी कुछ बड़ा काम कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वो रेंस के ऊपर टर्न ले सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर यह स्टोरीलाइन और भी आगे बढ़ेगी और मजेदार हो जाएंगी। रेंस को चैंपियन के रूप में हजार दिन से ज्यादा हो गए। अगर जे उनकी बादशाहत खत्म कर देंगे तो फिर मजा आ जाएगा।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications