'WWE Night of Champions में Roman Reigns जीत जाते हैं तो उन्हें अपना एक टाइटल छोड़ना पड़ेगा'- दिग्गज ने की भविष्यवाणी

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया

Roman Reigns: दिग्गज बिल एप्टर (Bill Apter) ने इस बार WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बड़ा बयान दिया है। एप्टर को लगता है कि अगर रोमन और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) नाइट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions) 2023 में अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीत जाते हैं तो ट्राइबल चीफ को फिर अपना एक टाइटल छोड़ना पड़ सकता है। एप्टर ने ये बहुत बड़ी बात कही है।

Night of Champions 2023 में सोलो सिकोआ और रोमन रेंस का मुकाबला सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के साथ होगा। ये मैच अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए होगा। रोमन इस बार अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड नहीं करेंगे।

Night of Champions का आयोजन 27 मई को होगा। इसी दिन रेंस को चैंपियन के रूप में हजार दिन भी पूरे हो जाएंगे। रेंस अगर यहां जीत गए तो फिर उनके पास तीन गोल्ड आ जाएंगे। Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए बिल एप्टर ने कहा,

Night of Champions में जीत के बाद रोमन रेंस को टीवी पर अपने सिंगल्स गोल्ड या टैग टाइटल को छोड़ना पड़ सकता है। अगर सोलो ओर रेंस टैग टीम टाइटल्स जीत जाएंगे तो फिर उन्हें कुछ ना कुछ तो छोड़ना होगा।

youtube-cover

बिल एप्टर ने ये बहुत बड़ी भविष्यवाणी की है। रोमन के पास पहले से कंपनी के टॉप दो टाइटल्स हैं। अब देखना होगा कि वो टैग टीम टाइटल जीत पाएंगे या नहीं। कुछ ही दिनों में इस बात का पता चल जाएगा।

WWE WrestleMania 39 में अपने भाइयों की हार से गुस्से में Roman Reigns

WrestleMania 39 में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने द उसोज़ के ऐतिहासिक टैग टीम चैंपियनशिप रन को खत्म किया था। इस बात से रोमन रेंस बहुत गुस्से में थे। पिछले हफ्ते उन्होंने ब्लू ब्रांड के एपिसोड में द उसोज़ के ऊपर जमकर निशाना साधा। जिमी उसो के ऊपर उन्होंने हाथ भी उठा दिया था। द ब्लडलाइन में अब धीरे-धीरे फूट पड़ रही है। आने वाले समय में कुछ भी हो सकता है। जे उसो भी बड़ा कदम रोमन रेंस के खिलाफ उठा सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications