WWE SmackDown में Roman Reigns के ऊपर ब्लडलाइन का कहर, हाल हुआ बेहाल, रिंग में नज़र आए बेबस

WWE
WWE SmackDown में मचा बवाल (Photo: X/@SKWrestling_)

Bloodline Attack Roman Reigns And Jimmy Uso: WWE Bad Blood के बाद SmackDown का पहला एपिसोड शानदार रहा। फैंस को कुछ बड़ी चीजें देखने को मिलीं। मेन इवेंट में सोलो सिकोआ और जिमी उसो के बीच मैच हुआ। जिमी की WrestleMania XL के बाद पहली बार इन-रिंग एक्शन में वापसी देखने को मिली। मुकाबले के बाद ब्लडलाइन का दबदबा देखने को मिला। रोमन रेंस (Roman Reigns) और जिमी के ऊपर सोलो सिकोआ हावी रहे। उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों का हाल बेहाल कर दिया। खासतौर पर रेंस के ऊपर खूब कहर ढाया।

Ad
Ad

दरअसल मेन इवेंट में सोलो सिकोआ ने जिमी उसो के ऊपर शानदार जीत हासिल की। शुरूआत में ही इस मुकाबले को तय किया गया था। शुरूआती सैगमेंट में जिमी उसो ने कहा था कि वो इस बार सिकोआ की हालत खराब करेंगे। जिमी अपने दावे पर खरे नहीं उतर पाए और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले के बाद ब्लडलाइन ने जिमी पर हमला किया। उन्हें बचाने के लिए रोमन रेंस ने एंट्री की। रोमन ने पहले जेकब फाटू को निशाना बनाया और फिर टोंगा ब्रदर्स के ऊपर अटैक किया। रेंस ने शानदार सुपरमैन पंच टोंगा और लोआ को लगाया।

रोमन यहां से सिकोआ को सबक सिखाने वाले थे लेकिन फाटू ने आकर उन्हें धराशाई कर दिया। इसके बाद सोलो और उनके साथियों का धमाल देखने को मिला। जिमी उसो ने आकर रोमन रेंस को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। फाटू ने उनके ऊपर टॉप रूप से खतरनाक मूनसॉल्ट लगा दिया। सिकोआ ने इसके बाद रोमन को समोअन स्पाइक लगाकर उनकी हालत खराब कर दी। रेंस और जिमी रिंग में बेबस नज़र आए। नंबर्स गेम के सामने दोनों टिक नहीं पाए।

Ad

WWE Bad Blood में रोमन रेंस और जिमी उसो का हुआ था रीयूनियन

WWE Bad Blood में रोमन रेंस और कोडी रोड्स ने मिलकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू को हराया था। मुकाबले में जिमी उसो ने धमाकेदार वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। उनकी मदद से रेंस और रोड्स को शानदार जीत मिली। रोमन और जिमी ने एक-दूसरे को गले लगाया। ये देखकर फैंस भी खुश हो गए थे। खैर ब्लू ब्रांड के शो में ब्लडलाइन ने रोमन और जिमी की हालत खराब कर दी है। अब देखना होगा कि इनकी स्टोरी में आगे क्या होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications