Sami Zayn: द ब्लडलाइन फैक्शन का जलवा इस समय WWE में चल रहा है। हालांकि सैमी जेन (Sami Zayn) और जे उसो (Jey Uso) के बीच थोड़ा टेंशन है। अभी तक दोनों की आपस में नहीं बनी। इस वजह से आने वाले समय में ये फैक्शन टूट भी सकता है। अगर ऐसा होगा तो फिर रोमन रेंस (Roman Reigns) को बड़ा झटका लगेगा। खैर सैमी जेन और जे उसो के बीच सोशल मीडिया पर युद्ध जारी है। दोनों कुछ ना कुछ जवाब एक-दूसरे को देने में लगे हैं। इस बार जे उसो ने सैमी जेन के कमेंट पर उल्टा जवाब दिया। WWE सुपरस्टार सैमी जेन को जे उसो ने दिया जवाबसैमी जेन ने WWE यूनिवर्स से कहा कि उन्हें ब्लडलाइन की इज्जत करनी चाहिए। इस दौरान सैमी जेन ने प्राइवेसी की बात भी की। पिछले हफ्ते SmackDown में सैमी जेन और जे उसो के बीच गहमागहमी देखने को मिली थी। सैमी जेन ने इस वजह से ये कमेंट किया। इस कमेंट पर जे उसो ने दो शब्द लिखकर रिएक्ट किया। WrestleSR@wrestle_srhttps://t.co/LZDOTTFivHद ब्लडलाइन ग्रुप को रोमन रेंस लीड कर रहे हैं। Clash at the Castle इवेंट के बाद इस ग्रुप में सोलो सिकोआ भी जुड़ गए है। जे उसो और सैमी जेन को देखकर लगता है कि जल्द ही इस ग्रुप में फूट पड़ जाएगी। दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। शायद इस वजह से ही आगे दिक्कत हो सकती है। WWE कुछ अलग स्टोरीलाइन के साथ द ब्लडलाइन को अलग कर सकता है। WWE ने कुछ ना कुछ तो आगे के लिए जरूर प्लान तैयार किया है। इस वजह से ही सैमी जेन और जे उसो के बीच चीजें सही नहीं चल रही है। ऐसा भी हो सकता है कि दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बन जाएं। ऐसा होगा तो फिर द ब्लडलाइन की कहानी कहीं और जा सकती है। अब देखना होगा कि इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में दोनों के बीच ये कहानी कैसे आगे बढ़ती है। Pro Wrestling Finesse@ProWFinesseSolo Sikoa trusts Sami Zayn more than his own brother 9387776Solo Sikoa trusts Sami Zayn more than his own brother 😂 https://t.co/rriF6XKjgAWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।