WWE Survivor Series WarGames में टूटा Roman reigns के भाई का हाथ, चैंपियनशिप पर पड़ा बहुत बड़ा खतरा?

jey uso hand broke
Survivor Series WarGames में जे उसो का हाथ टूटा

Jey Uso: WWE Survivor Series WarGames के मेन इवेंट में मेंस वॉरगेम्स मैच हुआ, जिसमें रोमन रेंस (Roman Reigns) की लीडरशिप में द ब्लडलाइन का सामना ब्रॉलिंग ब्रूट्स, ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) और केविन ओवेंस (Kevin Owens) की टीम से हुआ।

Bodyslam.net के अनुसार इस मैच के दौरान एक मौके पर द उसोज़ एक टेबल को सेट नहीं कर पा रहे थे, लेकिन Honorary मेंबर ने उन्हें ऐसा करने में मदद की। इस दौरान जे उसो को सैमी ज़ेन और जिमी उसो से ये कहते देखा गया कि उनका हाथ टूट गया है। कई सारे फैंस ने भी इस बात पर गौर किया और ट्विटर के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

"मैं ऐसा अकेला व्यक्ति नहीं हो सकता जिसने जे उसो को ये कहते ना सुना हो कि उनका हाथ टूट गया है।"

"क्या जे उसो सही हैं, उन्हें बार-बार अपने हाथ को पकड़ते देखा जा रहा था।"

"जे उसो का हाथ शायद टूट गया है।"

"बुच के अटैक के कारण जे उसो को हाथ में चोट आई। वो चोटिल हैं, लेकिन फिर भी फाइट जारी रख रहे हैं। ये चिंता का विषय है।"

ये देखने योग्य बात होगी कि क्या जे उसो वाकई में चोटिल हैं या वो विरोधी टीम के मूव्स को सेल करने की कोशिश कर रहे थे। आपको याद दिला दें कि इसी महीने Crown Jewel में लोगन पॉल भी गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। इतने सुपरस्टार्स का चोटिल होना कंपनी के लिए जाहिर तौर पर चिंता का विषय है।

अगर जे उसो चोटिल हैं तो WWE में द ब्लडलाइन का क्या होगा?

ये देखना दिलचस्प होगा कि जे उसो की चोट पर रोमन रेंस की क्या प्रतिक्रिया रहती है। अगर ऐसा है तो ट्राइबल चीफ फ्रीबर्ड नियम के तहत जिमी उसो के पार्टनर के तौर पर सैमी ज़ेन को जे उसो से रिप्लेस कर सकते हैं।

WWE Survivor Series WarGames में सैमी ज़ेन का प्रदर्शन शानदार रहा, जहां उन्होंने केविन ओवेंस पर बुरी तरह अटैक कर जे उसो को उन्हें पिन करने के लिए आमंत्रित किया। हालांकि द ब्लडलाइन मेंबर्स के बीच संबंध फिलहाल बहुत अच्छे नजर आ रहे हैं, लेकिन अगर किसी स्थिति में ज़ेन को जे उसो से रिप्लेस किया गया तो ब्लडलाइन मेंबर्स के बीच संबंधों में एक बार फिर खटास पड़ सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।