फेमस WWE Superstar द्वारा Roman Reigns को दी गई चुनौती पर Bloodline के सदस्य ने दिया करारा जवाब 

..
अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस  और लोगन पॉल
अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस और लोगन पॉल

Roman Reigns: WWE सुपरस्टार और फेमस बॉक्सर लोगन पॉल (Logan Paul) ने हाल ही में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को बड़ा चैलेंज दिया है। ट्राइबल चीफ के स्पेशल काउंसिल और ब्लडलाइन के सदस्य पॉल हेमन (Paul Heyman) ने प्रसिद्ध यूट्यूबर को करारा जवाब दिया है।

Ad

रोमन रेंस हाल ही में लोगन पॉल के IMPAULSIVE पोडकास्ट में शामिल हुए थे, जहां दोनों ने कई टॉपिक्स पर बात की थी। रोमन रेंस के स्टूडियो से जाने के बाद लोगन ने कहा कि वो हेड ऑफ द टेबल को चुनौती देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो, रोमन को हरा सकते हैं।

यह खबर जब टाइबल चीफ तक पहुंची, तब उन्होंने सोशल मीडिया स्टार को खतरनाक चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें (लोगन) अपना मुंह बंद ही रखना चाहिए। मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन ने पॉल हेमन को स्थिति संभालने के लिए कहा। ब्लडलाइन के मैनेजर ने भी लोगन को जवाब देते हुए कहा,

"लोगन पॉल, मैं आपको वास्तविकता का ज्ञान दूंगा, जिसकी आपके पास बेहद कमी है। ट्राइबल चीफ! यह समस्या खत्म हो चुकी है।"
Ad

अब यह आने वाले समय में ही पता चलेगा कि रोमन रेंस, मेवरिक के नाम से मशहूर लोगन पॉल का चैलेंज स्वीकारते हैं या नहीं।

अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने पॉल हेमन के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बताया

लोगन पॉल के IMPAULSIVE पोडकास्ट में ही रोमन रेंस ने बताया कि पॉल हेमन, उनके साथ हमेशा से जुड़ना चाहते थे। उन्होंने आगे कहा कि ब्रॉक कुछ समय के लिए कंपनी से जाने वाले थे, तब पॉल केवल उनके मैनेजर के रूप में काम करना चाहते थे। ट्राइबल चीफ ने बताया,

"पॉल हेमन, मेरे (रोमन रेंस) साथ काम करना चाहते थे, लेकिन ब्रॉक लैसनर कॉन्ट्रैक्ट के बीच में थे। आप जानते हैं कि पॉल कितने क्रिएटिव हैं। वो पर्दे के पीछे भी क्रिएटिव नजरिए से काम कर रहे थे। पॉल हेमन केवल मेरे साथ काम करने के लिए राजी थे। अगर यह नहीं होता, तब वो कंपनी से जुड़े रहते और बैकस्टेज सभी को डायरेक्ट करते रहते।"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications