Sami Zayn: WWE टीवी पर इस समय सैमी ज़ेन (Sami Zayn) जबरदस्त काम कर रहे हैं। द ब्लडलाइन (The Bloodline) में शामिल होने के बाद तो उनका काम और भी जबरदस्त हो गया है। हाल ही में उन्होंने लोगन पॉल (Logan Paul) के साथ काम करने को लेकर बयान दिया। साल 2022 सैमी के लिए बहुत ही अच्छा रहा। जॉनी नॉक्सविल के साथ उनकी राइवलरी, द ब्लडलाइन के साथ उनकी स्टोरीलाइन जबरदस्त रही। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अगला साल भी उनके लिए शानदार रहेगा। ये उम्मीद खुद सैमी ने भी की होगी।WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन ने लोगन पॉल को लेकर दी अपनी प्रतिक्रियाSports Illustrated को हाल ही में सैमी ज़ेन ने अपना इंटरव्यू दिया। कई विषयों पर उन्होंने बात की। लोगन पॉल और जॉनी नॉक्सविल के साथ काम करने को लेकर उन्होंने कहा,ये बताना मेरे लिए मुश्किल होगा। कुछ मोमेंट्स होते हैं जिनके बारे में आप बता नहीं सकते हैं। इन्हें सिर्फ महसूस किया जा सकता है। लोगों के लिए कुछ ही मोमेंट खास होंगे लेकिन मेरे लिए सभी है। सभी मेरे लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहेंगे। अगर मैं लोगन पॉल की बात करूं तो वो रेगुलर यहां काम नहीं करते हैं। वो यूट्यूबर है। लोगन का हम लोग सम्मान नहीं कर सकते हैं। उनके साथ काम करना मतलब एक सोने की खान में काम करना था। जो महत्वपूर्ण होता है हम उसके साथ वैसे ही काम करते हैं। बाहरी इंसान के साथ कैसे काम किया जाता है ये मैंने अपने कैरेक्टर से दिखा दिया था। Justin Barrasso@JustinBarrasso“For me, it’s all about treating every moment with importance. If it’s not important, why should the fans care?”Fully committed to his work, Sami Zayn is making magic with The Bloodlinesi.com/wrestling/2022…43Crown Jewel 2022 में लोगन पॉल और रोमन रेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ था। ये मैच बहुत ही शानदार हुआ था। लोगन ने यहां पर रेंस की हालत खराब कर दी थी। हालांकि अंत में रोमन रेंस ने जीत हासिल कर अपनी चैंपियनशिप रिटेन की थी। 30 दिसंबर, 2022 को ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सैमी ज़ेन एक बड़े टैग टीम मैच में रहेंगे। सैमी ज़ेन और रोमन रेंस का मुकाबला केविन ओवेंस और जॉन सीना के साथ होगा।Sami Zayn@SamiZaynMY DAWGSpwtees.co/3BoXOL414003831WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।