WWE दिग्गज ने WrestleMania 39 में कंपनी को मिली सफलता का श्रेय Roman Reigns को दिया, The Bloodline को बताया महान

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपनी अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के खिलाफ डिफेंड की। दोनों के बीच मुकाबला शानदार रहा। रेंस ने अपने टाइटल को रिटेन किया। खैर रेंस के स्पेशल काउंसिल पॉल हेमन (Paul Heyman) ने अब बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रेसलमेनिया (WrestleMania) में मिली सफलता का श्रेय रेंस को दिया।

Ad

द ब्लडलाइन के लिए WrestleMania 39 ठीक-ठाक रहा। द उसोज़ ने निराश किया। वो अपनी अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप को हार गए। सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने उन्हें हराया। वहीं रेंस ने कोडी के खिलाफ जैसे-तैसे मैच जीता। सिलो सिकोआ ने उनकी मदद की। अगर वो नहीं होते तो शायद रेंस का टाइटल रन खत्म हो जाता। पॉल हेमन ने भी रेफरी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था।

मेनिया में WWE ने भी कुछ रिकॉर्ड बनाए और अच्छी सफलता मिली। WWE ने एक तस्वीर पोस्ट कर इस सफलता के बारे में बताया। व्यूअरशिप, गेट्स, मर्चेंडाइज सेल्स और सोशल मीडिया के जरिए कंपनी ने बहुत पैसा कमाया। जब इस बात का पता पॉल हेमन को चला तो उन्होंने तुरंत इसका क्रेडिट रोमन रेंस को दिया। उन्होंने ट्विटर के जरिए कहा,

ये बहुत सिंपल है। ये सभी तथ्य निर्विवाद हैं। इसमें चर्चा करने की जरूरत नहीं है। हम GOAT हैं।
Ad

WWE दिग्गज रोमन रेंस को सोलो सिकोआ ने हारने से बचाया

कोडी रोड्स ने इस साल का मेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके बाद उन्होंने रोमन रेंस को मेनिया में टाइटल मैच के लिए चुनौती पेश की। दोनों के बीच राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया गया। इस बिल्डअप के दौरान लगा कि कोडी इस बार रेंस की बादशाहत को खत्म कर देंगे। मैच के दौरान भी कई बार ऐसा लगा।

द उसोज़ ने भी मैच में दखलअंदाजी की थी। हालांकि सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने आकर उनके ऊपर अटैक किया। इन दोनों ने रोमन पर भी हमला किया। इसके बाद लगा था कि रेंस हार जाएंगे लेकिन सोलो सिकोआ ने उन्हें बचा लिया। सिकोआ ने कोडी पर अटैक किया। इसका फायदा रेंस ने उठाया और कोडी को स्पीयर मारकर मैच जीत लिया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications