"मैं कभी भी, कहीं भी फाइट के लिए तैयार हूं"- WWE दिग्गज Roman Reigns के भाई ने अपने कैरेक्टर को लेकर दिया तगड़ा बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Solo Sikoa: WWE में इस समय द ब्लडलाइन (The Bloodline) का जलवा चल रहा है। रोमन रेंस (Roman Reigns) इस फैक्शन को लीड कर रहे हैं। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) भी इस ग्रुप में शामिल हैं और वो अच्छा काम कर रहे हैं।

Ad

सोलो सिकोआ का कैरेक्टर इस समय सभी को पसंद आ रहा है। Clash at the Castle में पिछले साल ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ रोमन रेंस ने बड़ी जीत हासिल की थी। सोलो सिकोआ ने उनकी मदद की थी। यहां से सिकोआ का मेन रोस्टर डेब्यू हुआ था। इसके बाद से उनका कैरेक्टर ही बदल गया है।

Sports Illustrated को हाल ही में सोलो सिकोआ ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा,

भारी मशीनरी, द जगरनॉट, यहीं तो मैं हूं। मैं कभी भी और किसी भी जगह पर फाइट कर सकता हूं। उमागा किसी से भी फाइट करने से डरते नहीं थे। हम घर पर जितना समय देते हैं उससे ज्यादा समय फ्रीवे में बिताते हैं। एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा टाइम साथ में बिताते हैं। ये बहुत ही गहरी बात है। ये ही लाइफ है। आपको सभी पंच के बारे में फील करना होगा। सभी किक्स, सभी समोअन ड्राप्स। ये मेरी जिंदगी है।
Ad

ये बात तो तय है कि फ्यूचर में सोलो सिकोआ को कंपनी द्वारा तगड़ा पुश दिया जाएगा। इस बात के संकेत कंपनी ने दे दिए है। सिकोआ लगभग हर हफ्ते मैच लड़ रहे हैं। अपने दुश्मनों को वो धराशाई कर रहे हैं। इस हफ्ते भी केविन ओवेंस के खिलाफ रेड ब्रांड के एपिसोड में जबरदस्त जीत उन्होंने हासिल की।

WWE में रोमन रेंस की वजह से सोलो सिकोआ को हुआ जबरदस्त फायदा

रोमन रेंस की वजह से सोलो सिकोआ को बहुत फायदा हो रहा है। द उसोज़ भी लंबे समय से कंपनी में काम कर रहे हैं। द उसोज़ को भी रेंस की वजह से फायदा हुआ। इन सभी को पॉल हेमन गाइड कर रहे हैं। अब देखना होगा कि सिकोआ को WWE रन आगे कैसा रहेगा। कंपनी ने जरूर कुछ ना कुछ अच्छा प्लान सिकोआ के लिए तैयार किया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications