WWE SmackDown के चौंकाने वाले अंत के बाद The Bloodline के सदस्य ने भाइयों के साथ अनदेखी तस्वीर की शेयर, देखें यहां

Ujjaval
WWE SmackDown के बाद ब्लडलाइन के सदस्य को लेकर आया ट्वीट
WWE SmackDown के बाद ब्लडलाइन के सदस्य को लेकर आया ट्वीट

Solo Sikoa: WWE में इस समय द ब्लडलाइन (The Bloodline) की स्टोरीलाइन सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। स्मैकडाउन (SmackDown) के आखिरी एपिसोड में काफी ज्यादा बवाल मचा था। इसी चीज़ के बाद अब ब्लडलाइन फैक्शन के सदस्य सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने एक ट्वीट किया है।

Ad

SmackDown के आखिरी एपिसोड में पॉल हेमन ने बताया था कि जे उसो को रोमन रेंस अगला ट्राइबल चीफ बनाना चाहते हैं। साथ ही इस शो के मेन इवेंट में पॉल हेमन ने जे को यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल के लिए मैच दिलाया। यहां काफी बवाल मचा और इंटेरफेरेंस देखने को मिली। अंत में गलती से जिमी उसो ने सोलो सिकोआ पर सुपरकिक लगाने के बजाय जे पर हमला कर दिया।

ऑस्टिन थ्योरी ने इसका फायदा उठाकर चैंपियनशिप को रिटेन किया। मैच के बाद द उसोज़ के बीच भी अनबन देखने को मिली। अब सोलो सिकोआ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक अनदेखी फोटो पोस्ट की है, जहां वो द उसोज़ के बीच चल रही बातों को सुन रहे हैं।

आप नीचे उनका ट्वीट देख सकते हैं:

Ad

Teddy Long ने WWE द्वारा The Bloodline की स्टोरीलाइन को बुक करने के तरीके की तारीफ की

Road Trip "After Hours" पॉडकास्ट पर बात करते हुए टेडी लॉन्ग ने बताया था कि उन्हें ब्लडलाइन की यह स्टोरीलाइन और परिवार के सदस्यों को आमने-सामने लाना पसंद आ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन के साथ उन्हें हड़बड़ी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा,

"द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन के साथ उन्होंने परिवारों को भी आमने-सामने ला दिया है। आप इस तरह की चीज़ें कर सकते हैं लेकिन द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन के साथ उन्होंने समय लिया है। उन्होंने (WWE) इस चीज़ में हड़बड़ी नहीं की। उन्होंने अपना समय लिया और फिर इस बारे में बातचीत की। उन्होंने इस चीज़ को तय किया कि जो भी चीज़ वो करेंगे, वो बेहतरीन रहे। पहले के समय में काफी बार चीज़ें हड़बड़ी में की जाती थी। इसी वजह से जैसा मैंने कहा, समय बदल गया है और मुझे लगता है कि आप इस तरह से चीज़ों को सही दिशा में ले जा पाएंगे लेकिन आपको सिर्फ इसे थोड़ा धीरे-धीरे करना होगा।"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications