WWE में 2023 में क्या रहेगा The Bloodline का भविष्य? मौजूदा चैंपियंस ने खुद किया खुलासा 

..
 रोमन रेंस और उनका द ब्लडलाइन ग्रुप
रोमन रेंस और उनका द ब्लडलाइन ग्रुप

The Bloodline: WWE में लंबे समय से द ब्लडलाइन (The Bloodline) फैक्शन का दबदबा दिखाई दे रहा है। मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) इस ग्रुप के लीडर हैं। ब्लडलाइन मेंबर द उसोज़ (The Usos) का मानना है कि वो 2023 में भी अपनी अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप रिटेन करने में सफल रहेंगे।

Ad

जिमी और जे उसो, WWE के महान टैग टीम रेसलर्स में से एक हैं। उन्हें SmackDown टैग टीम चैंपियंस बने 500 दिन से भी ज्यादा हो चुके हैं। द उसोज़ ऑफिशियली कंपनी के इतिहास के सबसे ज्यादा समय तक बने रहने वाले टैग टीम चैंपियंस हैं। ब्लडलाइन मेंबर्स पिछले साल मई में RK-Bro को हराकर Raw टैग टीम चैंपियनशिप जीतकर अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस बन गए थे।

Sportskeeda Wrestling टैग टीम ऑफ द ईयर 2022 द उसोज़ कई बार सफलतापूर्वक अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर चुके हैं। हाल ही में द उसोज़ ने Sportskeeda Wrestling के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

WWE Raw XXX के ऐतिहासिक एपिसोड का हिस्सा बनेंगे The Bloodline के मेंबर्स

ब्लडलाइन के बनने के बाद से ही SmackDown में ग्रुप का प्रभाव दिखाई दे रहा था। द उसोज़ और रोमन रेंस अनडिस्प्यूटेड चैंपियंस हैं। इस हील फैक्शन ने हाल ही में रेड ब्रांड शो में जबरदस्त बवाल मचाया था। हालांकि, एडम पियर्स को ग्रुप की यह हरकत पसंद नहीं आई और उन्होंने ऐलान किया कि द उसोज Raw XXX में अपने टैग टाइटल्स को डिफेंस करेंगे।

Ad

पिछले हफ्ते Raw में जजमेंट डे टैग टीम टर्मोइल मैच जीतकर नंबर वन कंटेंडर बने थे। हालिया रेड ब्रांड शो में दोनों टीम्स के बीच बवाल देखने मिला था। Raw XXX के ऐतिहासिक शो में जजमेंट डे, द उसोज़ को अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगे। इसके अलावा Raw के तीस साल पूरे होने के अवसर पर कई दिग्गजों के शो में शामिल होने की चर्चा है। रोमन रेंस भी आगामी Raw के एपिसोड का हिस्सा होंगे। बता दें कि ब्लडलाइन ने आगमी रेड ब्रांड शो में एक्नॉलेज सेरेमनी होस्ट करने का ऐलान किया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications