Vince McMahon: WWE दिग्गज विंस मैकमैहन (Vince McMahon) की दोबारा वापसी हो गई। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में वो शामिल हो गए। 9 जनवरी को कुछ दिन पहले इस बात का ऐलान किया गया था। विंस के आते ही कंपनी में बहुत उथल-पुथल मच गई।कहा गया कि WWE को बेच दिया गया है। हालांकि ये सिर्फ एक अफवाह थी। स्टैफनी मैकमैहन ने CEO पद से इस्तीफा दे दिया। विंस के आने से कुछ WWE कर्मचारी खुश नहीं है। WWE कॉरपोरेट वेबसाइट के जरिए भी कई चीजों का खुलासा हुआ। इगांस लाहौड और मनजीत सिंह ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से अपना इस्तीफा दे दिया था। 6 जनवरी को उन्होंने अपना इस्तीफा दिया। इन दोनों के पास कंपनी की बहुत जिम्मेदारी थी।Public Enemies Podcast@TheEnemiesPE3Vince McMahon really came back to WWE and cut this promo in real life63041264विंस मैकमैहन की वापसी से ये दोनों खुश नहीं थे। इनकी कंपनी में बात नहीं बनी और दोनों ने इस्तीफा दे दिया। इन दोनों ने विंस की वापसी को सपोर्ट नहीं किया था। अब आपको पता है कि विंस के सामने किसी की भी नहीं चलती। या तो आपको उनके साथ काम करना होगा या फिर कंपनी छोड़कर जाना होगा। ऐसा ही कुछ इगांस लाहौड और मनजीत सिंह के साथ भी हुआ। स्टैफनी मैकमैहन ने क्यों इस्तीफा दिया इसका भी अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। अच्छी बात है कि ट्रिपल एच अपने पद पर बने रहेंगे। वैसे विंस की वापसी से फैंस भी खुश नहीं होंगे। पिछले साल जुलाई में उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इसके बाद ट्रिपल एच के पास पूरी जिम्मेदारी आ गई। ट्रिपल एच ने अभी तक अच्छा काम किया। उनके काम से सभी खुश नज़र आ रहे हैं। बैकस्टेज काम करने वाले अधिकारियों ने भी उनकी तारीफ की। WWE सुपरस्टार्स को भी उनके साथ काम करने में मजा आ रहा है। अब देखना होगा कि विंस के आने से आगे और क्या घमासान कंपनी में मचेगा।Stephanie McMahon@StephMcMahonThen. Now. Forever. Together.646037588WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।