WWE News: Brock Lesnar के मौजूदा दुश्मन ने Roman Reigns की तारीफ में कसीदे गढ़े, यूनिवर्सल चैंपियन को बताया 'बेस्ट'

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान सामने आया
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान सामने आया

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर इस बार बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व चैंपियन बॉबी लैश्ले ने जमकर रोमन रेंस की तारीफ की। इस समय दोनों WWE के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2018 में इन दोनों के बीच मुकाबला हुआ था। इसके अलावा भी कई बार ये दोनों रिंग साझा कर चुके हैं।

पूर्व WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले ने दिया बड़ा बयान

The Pat McAfee Show में बात करते हुए बॉबी लैश्ले ने रोमन रेंस को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

रोमन रेंस इस समय बिजनेस में सबसे बेस्ट हैं। एक स्टोरीटैलर के रूप में वो शानदार काम कर रहे हैं। उनका कैरेक्टर भी मजेदार नजर आ रहा है। अपने कैरेक्टर को शानदार बनाने के लिए वो हर काम कर रहे हैं।

youtube-cover

बॉबी लैश्ले के लिए पिछला साल WWE में काफी अच्छा रहा था। WWE चैंपियनशिप उन्होंने अपने नाम की थी। लैश्ले का WWE चैंपियनशिप रन भी शानदार रहा था। लैश्ले ने अपने प्रतिद्वंदियों का काफी बुरा हाल किया था। एक बार फिर वो WWE टाइटल पिक्चर में आ गए है। Royal Rumble 2022 में बॉबी लैश्ले का मुकाबला दिग्गज ब्रॉक लैसनर के साथ होगा। ये ड्रीम मैच देखने को लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बॉबी लैश्ले इस बार काफी कड़ी चुनौती ब्रॉक लैसनर को देंगे।

रोमन रेंस का यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन भी अभी तक शानदार रहा। 510 दिन से ज्यादा उन्हें यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में हो गए। हाल ही में उन्होंने ब्रॉक लैसनर के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ा था। Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस का मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच राइवलरी को WWE ने अभी तक शानदार अंदाज में बिल्ड किया है। रोमन रेंस के साथ इस बार द उसोज नजर नहीं आएंगे। पिछले हफ्ते ये बात क्लियर हो गई थी। रॉलिंस का साथ इस बार केविन ओवेंस जरूर दे सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर रोमन रेंस की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। रोमन रेंस की बादशाहत भी खत्म हो सकती है।

Quick Links