WWE क्राउन ज्वैल (Crown Jewel) में गोल्डबर्ग (Goldberg) ने बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को नो होल्ड्स बार्ड मैच में हरा दिया था। इस पीपीवी के बाद पहला रेड ब्रांड का एपिसोड इस हफ्ते हुआ। बॉबी लैश्ले इस शो में नजर नहीं आए। लैश्ले की वापसी को लेकर अभी तक WWE ने भी कोई जानकारी नहीं दी। लैश्ले ने जरूर ट्वीट के जरिए पूरे रॉ (Raw) रोस्टर को चेतावनी दे दी है। लैश्ले ने साफ कर दिया कि ये अभी भी उनका शो है। लैश्ले ने ये भी कहा कि उन्हें कोई छू नहीं सकता है।Bobby Lashley@fightbobbyWhen I return to #WWERawThere will be no one more focused…No one more vicious…No one who can TOUCH the All-Mighty!!! This is STILL. MY. SHOW!!!5:15 AM · Oct 26, 20211692200When I return to #WWERawThere will be no one more focused…No one more vicious…No one who can TOUCH the All-Mighty!!! This is STILL. MY. SHOW!!!WWE Crown Jewel में गोल्डबर्ग ने बॉबी लैश्ले को दी थी मातCrown Jewel में लैश्ले को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसका गुस्सा जरूर वो रेड ब्रांड में वापसी के बाद निकालेंगे। ट्विटर के जरिए बहुत बड़ी धमकी भी लैश्ले ने दे दी है। लैश्ले के लिए अब WWE का प्लान क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। गोल्डबर्ग के साथ उनकी राइवलरी अब खत्म हो चुकी है। कई रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि WWE चैंपियनशिप के लिए बॉबी लैश्ले जाएंगे लेकिन ये मुश्किल लग रहा है।इस हफ्ते रेड ब्रांड में सैथ रॉलिंस ने मेन इवेंट में बड़ा मैच जीता। अब बिग ई को WWE चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस चुनौती देंगे। इस लिहाज से भी तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। लैश्ले की नई स्टोरीलाइन क्या होगी ये भी किसी को नहीं पता। ऐसा भी हो सकता है कि लैश्ले अब मिड कार्ड में परफॉर्म करेंगे। अगर ऐसा हुआ तो फिर उनका फ्यूचर खतरे में पड़ सकता है। WWE चैंपियन के रूप में इस साल बॉबी लैश्ले की बादशाहत जबरदस्त रही थी।कुछ हफ्ते पहले बिग ई ने उनके ऊपर मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश इन कर WWE चैंपियनशिप जीती थी। कई दिग्गज लैश्ले के चैंपियनशिप रन से खुश नजर आए। लैश्ले रेड ब्रांड में कब नजर आएंगे ये देेखने वाली बात होगी। WWE जल्द ही इस बात का ऐलान करेगा। वैसे WWE के कुछ लाइव इवेंट्स के लिए बिग ई और लैश्ले के मैच को एडवर्टाइज किया गया है। जल्द ही लैश्ले अपने नए अंदाज में रेड ब्रांड में नजर आएंगे।