WWE रॉ (Raw) में बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को इस बार निराशा हाथ लगी। मेन इवेंट में ट्रिपल थ्रेट मैच में बॉबी लैश्ले को हार का सामना करना पड़ा। बॉबी लैश्ले ने अपनी निराशा अब ट्विटर के जरिए दिखाई। लैश्ले ने रोमन रेंस (Roman Reigns) और बिग ई (Big E) को धमकी भी दे दी। लैश्ले ने साफ कर दिया कि दोनों चैंपियंस के खिलाफ अभी उनका काम खत्म नहीं हुआ है। ये बड़ी बात लैश्ले ने इस बार रोमन रेंस और बिग ई को लेकर कह दी। Bobby Lashley@fightbobbyWe aren’t even close to done @WWEBigE @WWERomanReigns #WWERaw8:44 AM · Sep 21, 20212668248We aren’t even close to done @WWEBigE @WWERomanReigns #WWERaw https://t.co/krHZLIcknzWWE Raw में इस हफ्ते रोमन रेंस ने बिग ई और बॉबी लैश्ले को हरायाRaw में WWE ऑफिशियल सोन्या डेविल और एडम पीयर्स ने रोमन रेंस, बिग ई और बॉबी लैश्ले के बीच मेन इवेंट में ट्रिपल थ्रेट मैच का ऐलान किया। शो के मेन इवेंट में ये जबरदस्त मैच हुआ और फैंस ने इसे काफी पसंद किया। काफी लंबे समय बाद रेड ब्रांड के मेन इवेंट में इतना अच्छा मैच हुआ। तीनों सुपरस्टार्स ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। बॉबी लैश्ले ने इस मैच में बिग ई को काफी निशाना बनाया। रोमन रेंस ने इस चीज का बहुत फायदा उठाया। एक हफ्ते पहले बिग ई ने बॉबी लैश्ले के ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश इन किया था। बॉबी लैश्ले की बादशाहत बिग ई ने खत्म कर दी थी। इस वजह से काफी गुस्से में बॉबी लैश्ले नजर आए। मैच के अंत में बिग ई के ऊपर लैश्ले ने चेयर से अटैक कर दिया था। रोमन रेंस ने इसका फायदा उठाकर बॉबी लैश्ले को स्पीयर मारा और मैच जीत लिया। बॉबी लैश्ले जल्द ही WWE चैंपियनशिप के लिए रीमैच की मांग कर सकते हैं। WWE के अगले पीपीवी में शायद बिग ई और लैश्ले के बीच मैच हो सकता है। रोमन रेंस अब शायद रेड ब्रांड में नजर नहीं आएंगे क्योंकि ब्लू ब्रांड के वो हिस्सा है। बिग ई की राइवलरी लैश्ले के साथ ही आगे बढ़ेगी। आने वाले समय में दोनों के बीच जबरदस्त मैच देखने को मिलेगा। फिलहाल लैश्ले ने बिग ई और रेंस को चुनौती दे दी है। बिग ई भी शायद इसका जवाब जल्द दे सकते हैं।