SmackDown LIVE के बड़े सुपरस्टार ने WWE को लेकर किया बड़ा खुलासा

पूर्व NXT चैंपियन और वर्तमान स्मैकडाउन लाइव सुपरस्टार बॉबी रूड ने हाल ही में ESPN से बात की थी। जहां उन्होेेंने रैसलिंग के कुछ महान खिलाड़ियों जैसे ब्रूनो सम्मार्टिनो और द अंडरटेकर के बार में बात की। साथ ही कहा कि वो WWE में बेहतर भविष्य के बारे में आशावान हैं। रूड जो कि शायद TNA के साथ अपने 12 साल के सफर के लिए ज्यादा जाने जाते हैं, उन्होंने WWE प्रोग्रामिंग में पहली बार अगस्त 2016 में कदम रखा था और एंड्राडे अल्मास, नो वे जोस और टाय डिलिंजर के खिलाफ जीत हासिल करके काफी तेजी से खुद को NXT में टॉप पर काबिज कर लिया। बॉबी रूड ने 6 महीने में ही उस समय के चैंपियन नाकामुरा को हराकर NXT का चैंपियनशिप हथिया लिया और चैंपियनशिप के इतिहास में इसे जीतने वाले सबसे उम्रदार खिलाड़ी बन गए। रूड ने अपने टाइटल को जनवरी से लेकर जुलाई तक बचाए रखा और इस दौरान उन्होंने इसकी रक्षा कसिअस ओह्नो, हिडेओ इतामी, रोडेरिक स्ट्रांग और नाकामुरा से सफलतापूर्वक की। इसके बाद उन्होंने इस साल समरस्लैम केबाद स्मैकडाउन लाइव में डेब्यू किया। जहां उन्होनें खुद को डॉल्फ जिगलर के साथ दुश्मनी में घिरते पाया है। ESPN के साथ अपने इंटरव्यू में रूड ने एक स्थापित रैसलर होने के बाद WWE की दूसरी कंपनी में जाने के बारे में चर्चा की। उनका कहना है कि,"NXT का हिस्सा होने की वजह से हमें वो फैन भी मिल रहे हैं जो कि शायद ही कभी NXT देखते होंगे। मेरे जैसे आदमी तथा जो और फिन ने हमें अपना पैर सही दिशा में ले जाने में मदद की और साथ ही हमें सही दिशा में जोर लगाने में भी क्योंकि हमारा करेक्टर फैमिलियर था'। रूड नें NXT में अपने डेब्यू के तुरंत बाद ही टाइटल के लिए काफी जल्दी पुश किए जाने पर भी बात की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी द्वारा उन पर भरोसा किए जाने से उनको क्या फील हुआ। उन्होंने कहा कि, 'बिजनेस में 19 साल बिताना काफी शानदार है। इसका मेन पॉइंट बनना, वह व्यक्ति बनना जिसे कि हर बार के पोस्टर पर छापा जाए साथ ही वो व्यक्ति बनना जिस पर कि कंपनी ने अपना भरोसा जताया तथा हर रात मेन इवेंट में होना ये सब काफी अद्भुत फीलिंग थी'। लेखक-डेनियल वूड, अनुवादक-नीरज पाण्डेय