द बॉलीवुड बॉयज: WWE में मौजूद भारतीय रैसलर्स भाईयों के बारे में जानकारी

क्रूज़रवेट क्लासिक का पहला संस्करण कई वजहों से यादगार रहा। जहाँ तक बात भारतीय दर्शकों की है, वहां पर दो भारतीय रैसलर्स गर्व सिहर और हर्व सिहर की मौजूदगी ने हमे उत्साहित कर दिया। हर्व और गर्व को बॉलीवुड बोयज़ के नाम से जाने जाते है और प्रमोशन में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे रहे थे। हालांकि वे बहुत जल्दी बाहर हो गए लेकिन उन्होंने कंपनी को ते बता दिया की वे आ रहे हैं। अब जहाँ 205 लाइव शुरू हो गया है तो हर्व और गर्व आधिकारिक रूप से WWE में वापस आ गए हैं। वे धीरे धीरे WWE यूनिवर्सल के सामने ऊनी पहचान बना रहे हैं। यहां पर हम इस भारतीय टैग टीम पर करीबी नज़र डालते हैं: #5 हर्व बॉलीवुड के लिए काम कर चुके हैं दोनों भाईयों में से हर्व बॉलीवुडी में एक्टिंग कर चुके हैं। वे जाकर अनुपम खेर स्कूल से जुड़े थे और वहां और अनुपम खेर के कुछ प्रोजेक्ट का हिस्सा बने। उनका एक्टिंग में सबसे ज्यादा प्रभावित करनेवाला काम है, जब उन्होंने अक्षय कुमार के साथ ब्रदर्स में काम किया किया था। तीन हफ्ते के इस काम के दौरान हर्व को अक्षय कुमार के ट्रेनर से बहुत कुछ सीखने मिला। इसके अलावा हर्व मिस पूजा द्वारा बनाए पंजाबी बॉलीवुड म्यूजिक के लीड में भी काम कर चुके हैं। एक इंटरव्यू के दैरान हर्व ने कहा, “मुझे याद है अक्षय ने मुझसे क्या कहा था। लगातार कड़ी मेहनत करते जाओ, चाहे जो हो। चाहे आप भारत में हों, या भारत कर बाहर, कड़ी मेहनत का मीठा फल आपको ज़रूर मिलेगा।” #4 एक दशक से वे काम कर रहे हैं maxresdefault-89-1480958267-800 हर्व और गर्व आज WWE यूनिवर्स के लिए नए चेहरे होंगे, लेकिन वे करीब 10 साल से रैसलिंग कर रहे हैं। साल 2006 में दोनों ने रैसलिंग शुरू की थी। उन्हें अधिकतर कामयाबी एक्सट्रीम कैनेडियन चैंपियनशिप रैसलिंग में मिली। वहां पर वे 5 बार टैग टीम चैंपियन रहे थे और इसके अलावा वे TNA के रिंग का किंग में भी नज़र आ चुके हैं। WWE में आने से पहले दोनों भाईयों ने जेफ जैरेट की ग्लोबल फाॅर्स रैसलिंग में भी काम किया है। वहां पर उन्होंने इतिहास बनाते हुए पहला टैग टीम ख़िताब अपने नाम किया था। GFW के जीत के बाद ये टीम क्रूज़रवेट क्लासिक से जुड़ गई। #3 उन्हें बॉलीवुड भी पसंद है maxresdefault-90-1480958348-800 हर्व और गर्व की बॉलीवुड से कितना प्यार है ये उनके नाम से ही दिखाई देता। इसके अलावा उन्हें कई बॉलीवुड हस्तियां भी पसंद है। गर्व शाहरुख़ खान और गोविंदा को देखते हुए बड़े हुए। उन्होंने बताया कि जिस तरह शाहरुख़ ने बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए संगर्ष किया, उसी से उन्हें प्रेरणा मिली। वहीँ हर्व अमिताभ बच्चन के बड़े प्रसंशक हैं। वे इतने बड़े प्रसंशक है कि अपने दीवारों पर उन्होंने अमिताभ के पोस्टर्स लगा रखें थे। हर्व को प्रेरित करनेवाले रैसलर्स में अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। #2 स्मैकडाउन पर वे एक्स्ट्रास के रूप में काम कर चुके हैं eccwoct201533of44-1480958472-800 क्रूज़रवेट डिवीज़न में आने से पहले दोनों भाई WWE के स्मैकडाउन के एक्स्ट्रास में काम कर चुके हैं। कुछ सालों पहले पोर्टलैंड में WWE के स्मैकडाउन एक्स्ट्रास में काम कर चुके हैं और शायद यहीं से उनकी ज़िंदगी में बदलाव आया। इसके बारे में हमे अधिक जानकारी अगले स्लाइड से मिलेगी। एक्स्ट्रा से लेकर WWE के एक बड़े टूर्नामेंट तक का सफर काफी प्रेरणादायक है। हर्व और गर्व पुराणी परंपरा तोड़कर WWE में कुछ बड़ा करना चाहते हैं। उन्हें उम्मीद है कि वे कुछ ऐसा करेंगे, जिसे इसके पहले WWE यूनिवर्स ने नहीं देखा हो। वे एक्स्ट्रा से बढ़कर WWE में बड़ा नाम बनेंगे। #1 ट्रिपल एच का असर 20160626_cwc_gulaksihra_2-11420b6a673a6a87644eccc167ba98d9-1480958529-800 जैसा की हमने पिछली स्लाइड में बताया, स्मैकडाउन के पोर्टलैंड में हुए एक शो ने दोनों भाईयों की ज़िंदगी बदली। उस शो के समय उनकी मुलाकात ट्रिपल एच से हुई। ट्रिपल एच ने उन्हें "उनका काम करते रहने" की सीख दी। इसके बाद दोनों ने अपना नाम बनाने की ठान ली और इसी वजह से हर्व एक्टिंग करने चले गए। इसलिए अगली बार जब वे WWE में गए तब उनका रिज्यूमे में दम था, खाकसार बॉलीवुड में काम करने के बाद। क्रिस जेरिको ने भी दोनों भाईयों को पहली अपियेरेंस को लेकर कई बातें बताई। हर्व और गर्व ने इन सभी बातों को समझा और अपने आप में बदलाव किया। सबसे अच्छी बात: द बॉलीवुड बोयज़ का WWE का सफर अभी बस शुरू हुआ है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications