WWE सुपरस्टार बूगीमैन का खौफ जारी, इवेंट के दौरान देखकर बुरी तरह डर गया एक फैन

पूर्व WWE सुपरस्टार बूगी मैन को कौन नहीं जानता है। अपने खौफनाक अंदाज से उन्होंने सभी को डराया था। इस बार उन्होंने एक इवेंट में एक फैन को बुरी तरह डरा दिया। बूगी मैन का ये फैन एक छोटा बच्चा था। बच्चे का नाम ब्रॉक था। बूगी मैन जब उसके पास आ रहे थे तो वो काफी डरा हुआ था। हालांकि उसके बाद बूगी मैन खुद उसके पास आए और उससे बात की। बाद में बूगी मैन ने उस बच्चे को ऑटोग्राफ भी दिया।

Ad
youtube-cover
Ad

बूगी मैन साल 2004 से 2009 तक WWE का पार्ट रहे थे। उन्होंने WWE में अपना काफी खौफ फैलाया था। उन्होंने जेबीएल, बुकर टी, जॉन मॉरीशन जैसे सुपरस्टार को अपने डरावने अंदाज से काफी डराया था। बूगी मैन ने साल 2009 में WWE छोड़ दी थी। उसके बाद वो हमेशा के लिए इन डी सर्किट में चले गए। हालांकि कुछ दिनों तक वो बीच-बीच में WWE में नजर आए थे। बूगी मैन एक गिमिक थे जिन्हें WWE ने खोजा था। यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ। बुगी मैन से मिलने से पहले ये फैन काफी डर गया था। इसके बाद बुगी मैन ने आराम से उससे बात की। जिसके बाद वो पल उस फैन के लिए एक लाइफटाइम अनुभव जैसा हो गया। बूगी अपने कार्यकाल में WWE सुपरस्टार्स को डराने के लिए जाने जाते थे। वैसे लोगों को उम्मीद है कि वो रैसलमेनिया में भी कुछ नए अवतार में नजर आ सकते है। बूगी मैन एक ऐसे करेक्टर है जिनकी मौजूदगी से कोई भी इवेंट अपने आप में बड़ा हो जाएगा। उनका करेक्टर, एंट्रेंस सब कुछ अपने आप में अलग है। WWE ने उन्हें लाकर एक नई खोज की थी। और अगर वो वापसी करते हैं तो कंपनी के लिए इससे अच्छा कुछ भी नहीं होगा। क्योंकि उनके आने से कंपनी की रेंटिग ज्यादा से ज्यादा ऊपर चले जाएगी। हालांकि वो अब एक पूर्णत रैसलर के तौर पर WWE में नहीं आएंगे, लेकिन बीच-बीच में बड़े इवेंट में हिस्सेदारी जरूर कर सकते है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications