WWE Extreme Rules में Bray Wyatt की वापसी पर हुई गलती, शो के अंत का मजा हुआ किरकिरा

Ujjaval
WWE Extreme Rules में ब्रे वायट की वापसी हुई
WWE Extreme Rules में ब्रे वायट की वापसी हुई

Bray Wyatt: WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2022 में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला। शो के अंत में ब्रे वायट (Bray Wyatt) की वापसी देखने को मिली। वो मेन इवेंट के बाद नज़र आए थे लेकिन इस दौरान WWE से एक बड़ा बोच हो गया, जिसपर शायद ज्यादा लोगों का ध्यान नहीं गया होगा।

WWE Extreme Rules में ब्रे वायट की वापसी के दौरान छोटी गलती हो गई

WWE ने Extreme Rules के मेन इवेंट में मैट रिडल और सैथ रॉलिंस के बीच मैच बुक किया था। इसमें मैट ने जीत दर्ज की और इसके बाद अचानक से लाइट बंद हो गई। बाद में पता चला कि ब्रे वायट आए हैं। कई सारे हिंट्स देने के बाद आखिर दिग्गज ने अपनी लालटेन के साथ एंट्री की और रन बोलते हुए उसे बुझा दिया।

यह देखने में जरूर थोड़ा अजीब लग रहा था। इसका एक बड़ा कारण यह भी था कि अमूमन वायट अपने पुराने कैरेक्टर में लालटेन बुझा देते थे, उसके बाद अंधेरा होता था। इस बार WWE ने गलती कर दी। जैसे ही वायट ने उसे बुझाने की कोशिश की, लाइट बंद हो गई। पहली बार में देखकर जरूर लगेगा कि यह सही तरह से हुआ है।

बाद में अगर गौर किया जाए तो पता चलेगा कि WWE ने यहां कुछ सेकंड्स पहले ही शो को ऑफ एयर करने की कोशिश की। इस प्रोडक्शन बोच ने कुछ हद तक फैंस का मजा किरकिरा किया। आप इस चीज़ को नीचे दी गई वीडियो में भी ध्यान दे देख पाएंगे:

काफी समय से ब्रे वायट की वापसी के संकेत देखने को मिल रहे थे। अब जाकर फैंस को उन्होंने खुश किया है। रिडल की जीत के बाद लाइट बंद हुई और एक सॉन्ग प्ले हुआ। बाद में फैंस के बीच ब्रे वायट के पेट्स दिखाई दिए। साथ ही द फीन्ड भी फैंस के बीच नज़र आए। इसके अलावा फायरफ्लाई फन हाउस का पुराना सेट भी दिखाया गया। बाद में वायट ने लालटेन के साथ एंट्री की। उनका डेब्यू परफेक्ट था लेकिन प्रोडक्शन बोच देखने को नहीं मिलता, तो टीवी पर मौजूद फैंस को बहुत मजा आता।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment