मनी इन द बैंक पीपीवी के बाद मंडे नाइट रॉ को लेकर काफी सुर्खियां बन रही थी। सबसे ज्यादा फोकस एलेक्सा ब्लिस पर था क्योंकि वो पहली महिला रैसलर थी जिन्होंने ब्रीफ़केस जीतने वाले दिन ही उसे कैश इन कर दिया। दोनों ब्रीफ़केस रॉ ब्रैंड्स के स्टार ने जीता और एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी के लिए बिल्ड अप शुरू हो चुका है। लेकिन हर शो की तरह यहां भी हमे कुछ गलतियां देखने मिली। ये रही मंडे नाइट रॉ में हुई 3 गलतियां। #3 कर्ट एंगल की जुबान लड़खड़ाई कर्ट एंगल इस हफ्ते के शो के ओपनिंग सैगमेंट का हिस्सा थे और उसमें एलेक्सा ब्लिस और रोंडा राउज़ी के बीच हाथापाई देखने मिली। मनी इन द बैंक पीपीवी में एलेक्सा ब्लिस के कारण रोंडा ब्रीफ़केस जीतते-जीतते रह गयी थी। इस सैगमेंट में रोंडा ने कर्ट एंगल और मैच ऑफिशियल पर भी हमला कर दिया। जिसके बाद बैकस्टेज हुए सैगमेंट में एंगल ने रोंडा को 30 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया। इस घटना से हैरान हुए कर्ट एंगल ने रोंडा से कहा कि अगर उनकी हरकतें ऐसी ही रही तो वो कभी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाएंगी। जिसे फिर सुधारते हुए उन्होंने कहा कि वो रॉ विमेंस चैंपियन नहीं बन पाएंगी। Why do #WWE continue to allow Angle to cut promos? He brings down the tone! pic.twitter.com/EwXQrApAmt — Phillipa :D (@SCFC_WWE) June 19, 2018 वहीं जिस अंदाज में एलेक्सा ब्लिस ने रोंडा के हाथों ब्रीफ़केस से मार खाई, वैसे कर्ट नहीं कर पाएं। शो की शुरुआत बेहद फीकी रही। Did @RondaRousey just go TOO FAR in destroying @AlexaBliss_WWE's championship celebration on #RAW?! pic.twitter.com/6kpLUkT41U — WWE (@WWE) June 19, 2018