WWE SmackDown में Bray Wyatt ने कैमरामैन के ऊपर किया 'जानलेवा' अटैक, बुरी तरह मार खाने के बाद सामने आई प्रतिक्रिया

Pankaj
WWE SmackDown में फैंस को आया मजा
WWE SmackDown में फैंस को आया मजा

Bray Wyatt: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा। ब्रे वायट (Bray Wyatt) एक बार फिर चर्चा में रहे। इस बार भी उन्होंने एक ऐसा काम किया जो किसी को समझ नहीं आया। उन्होंने कैमरामैन के ऊपर अटैक कर दिया।

Ad

ब्रे वायट को लेकर WWE का प्लान अभी तक किसी का समझ नहीं आया। एलए नाइट के साथ उनकी राइवलरी चल रही है। हर हफ्ते खास सैगमेंट हो रहे हैं लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकल रहा है।

WWE SmackDown में ब्रे वायट ने कैमरामैन के ऊपर किया अटैक

इस हफ्ते भी वायट का सैगमेंट हुआ। उन्होंने प्रोमो दिया और कहा कि वो जैसे हैं वैसे ही रहना पसंद करते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि नाइट को उनसे माफी मांगनी चाहिए। वायट ने साफतौर पर बता दिया कि वो Uncle Howdy नहीं हैं। ब्रे का रोल इसके बाद किसी को समझ नहीं आया। एक अलग रूप में वो नज़र आने लगे थे। उनका बर्ताव कुछ अलग ही इसके बाद हो गया।

वायट रिंग में बैठ गए थे। इसके बाद अचानक से उन्होंने कैमरामैन पर अटैक कर दिया। WWE ऑफिशियल्स और रेफरी ने आकर कैमरामैन को बचाया। ये किसी को समझ नहीं आया कि वायट ने ऐसा क्यों किया। ब्रे ने कैमरामैन की हालत खराब कर दी थी।

Ad

अब इस कैमरामैन की पहचान भी हो गई है। दरअसल WWE में कुछ ऐसे रेसलर होते हैं जो कॉन्ट्रैक्ट में नहीं होते हैं। वो किसी स्टोरीलाइन में अलग तरह की भूमिका में कभी-कभी नज़र आते हैं। इस बार कैमरामैन का रोल जेटी इनर्जी ने निभाया था। आपको बता दें जेटी को सैथ रॉलिंस ने ट्रेनिंग दी है। पहली बार इनर्जी WWE रिंग में नज़र नहीं आए है। इससे पहले साल 2019 में भी एरिक रोवन के साथ वो दिखे थे।

Ad

ब्रे वायट द्वारा अटैक किए जाने के बाद जेटी इनर्जी की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि वो इस अटैक के बाद पहले जैसे नहीं रहे। वैसे वायट के अटैक से जरूर उन्हें दिक्कत हुई होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications