WWE दिग्गज Bray Wyatt ने अपने कैरेक्टर में बदलाव करते हुए फैन को लगाया गले, वीडियो हुआ वायरल

Pankaj
WWE सुपरस्टार ब्रे वायट को लेकर बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार ब्रे वायट को लेकर बड़ी खबर

SmackDown: ब्रे वायट (Bray Wyatt) WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। हालिया लाइव इवेंट में उन्होंने मैच लड़ा और फैंस ने उन्हें बहुत प्यार दिया। पिछले हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में वायट ने प्रोमो दिया था और इसके बाद उन्होंने अचानक कैमरामैन के ऊपर अटैक कर दिया था। ये देखकर सभी हैरान रह गए थे।

Ad

इस समय लगातार वो अपने कैरेक्टर में बदलाव कर रहे हैं। किसी को अभी तक उनकी आगे की प्लानिंग समझ नहीं आई। वापसी के बाद अभी तक WWE टीवी पर उन्होंने कोई मैच नहीं लड़ा। लाइव इवेंट्स में जरूर एक्शन में वो नज़र आ रहे हैं। हाल ही में ग्रीनस्बोरो में WWE का लाइव इवेंट हुआ था। यहां वायट के कैरेक्टर में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला।

इस लाइव इवेंट में एक यंग फैन ने ब्रे वायट को गले मिलने की बात कही। वायट ने भी हां कह दिया। वायट की ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। फैंस उन्हें कंपनी का सबसे अच्छा सुपरस्टार बता रहे हैं।

Ad

WWE Royal Rumble 2023 में ब्रे वायट का मुकाबला किसके साथ होगा?

पिछले साल ब्रे वायट को कंपनी ने रिलीज कर दिया था। इसके बाद फैंस हैरान हो गए थे। फैंस ने लाइव शोज में उनकी वापसी के चैंट्स भी लगाए थे। इस साल उनकी दोबारा वापसी हुई। वापसी के बाद उन्होंने शानदार प्रोमो दिया था। जिसमें उन्होंने फैंस का आभार जताया था। इस समय उनकी राइवलरी एलए नाइट के साथ चल रही है। अभी तक इन दोनों की स्टोरीलाइन में क्या हो रहा है किसी को नहीं पता है।

WWE ने वायट के लिए जरूर कोई ना कोई बड़ा प्लान जरूर तैयार किया होगा। अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया। आगे आने वाले कुछ हफ्ते बहुत ही महत्वपूर्ण होंगे। नाइट और वायट की स्टोरीलाइन में कुछ नया देखने को मिल सकता है। WWE का अगला बड़ा इवेंट Royal Rumble 2023 होगा। 28 जनवरी, 2023 को इसका आयोजन होगा। यहां ब्रे वायट और नाइट के बीच मुकाबला हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications