WWE से निकाले जाने के बाद द फीन्ड 'ब्रे वायट' की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

ब्रे वायट को निकाल कर WWE ने फैंस को दिया बड़ा झटका
ब्रे वायट को निकाल कर WWE ने फैंस को दिया बड़ा झटका

ब्रे वायट (Bray Wyatt) अब WWE रिंग में नजर नहीं आएंगे क्योंकि एक दिन पहले कंपनी ने उन्हें रिलीज कर दिया। करीब एक दशक तक ब्रे वायट ने WWE में काम किया था और अचानक अब उन्हें निकाल दिया। WWE से रिलीज होने के बाद ब्रे वायट की पहली प्रतिक्रिया ट्विटर पर सामने आ गई है। वायट ने काफी छोटा मैसेज लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

WrestleMania 37 के बाद Raw के एपिसोड में अंतिम बार ब्रे वायट नजर आए थे। फायरफ्लाई फन हाउस के जरिए उन्होंने अपनी बात रखी थी। इससे पहले मेगा इवेंट में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

पूर्व WWE सुपरस्टार ब्रे वायट की प्रतिक्रिया सामने आई

एक फैन ने Raw के इस सैगमेंट की क्लिप पोस्ट की और ब्रे वायट को याद किया। फैन ने उनके रिलीज को लेकर बात कही और कहा कि सभी को इस सैगमेंट को दोबारा देखना चाहिए। ब्रे वायट ने रेड सर्किल इमोजी बनाकर इसका जवाब दिया।

ब्रे वायट के रिलीज होने से कोई भी खुश नजर नहीं आ रहा है। WWE सुपरस्टार्स सहित फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर दी। कुछ महीने पहले WWE ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को निकाल कर सभी को चौंका दिया था और अब फैंस को ब्रे वायट के रूप में दूसरा झटका दिया।

पिछले चार महीने से WWE टीवी पर ब्रे वायट नजर नहीं आए थे। अगस्त में उनकी वापसी होने वाली थी और खुद उन्होंने इस चीज को टीज किया था। WWE ने अचानक कंपनी से उनकी छुट्टी कर दी और शायद इस बात से वायट को भी झटका लगा होगा।

द फीन्ड कैरेक्टर को फैंस काफी पसंद अब करने लगे थे। शुरूआत में द फीन्ड को सफलता नहीं मिली लेकिन बाद में फैंस ने इसका काफी सपोर्ट किया। इस चीज को देखकर WWE ने भी वायट को काफी पुश दिया लेकिन पिछले साल के अंत से उनका पुश बंद कर दिया। इसके बाद वायट WWE टीवी पर ज्यादा नजर नहीं आए।

खैर WWE में वायट का करियर काफी शानदार रहा और उन्होंने अंडरटेकर, जॉन सीना जैसे दिग्गजों के साथ रिंग में खतरनाक मुकाबला लड़ा। वायट का अगला कदम क्या होगा ये किसी को नहीं पता। शायद कुछ समय बाद वो AEW में नजर आ सकते हैं।