WWE Royal Rumble 2023 में Bray Wyatt के संभावित प्रतिद्वंदी का नाम सामने आया, 40 साल के रेसलर से होगी खतरनाक टक्कर?

Pankaj
WWE Royal Rumble 2023 में फैंस को आएगा मजा
WWE Royal Rumble 2023 में फैंस को आएगा मजा

Bray Wyatt: WWE Survivor Series WarGames में बहुत बवाल देखने को मिला। ये इस साल का अंतिम बड़ा इवेंट था। अब सभी की नजरें अगले साल होने वाले रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2023 में टिकी है। कुछ मुकाबलों को लेकर अभी से खबर सामने आने लग गई है। WWE सुपरस्टार ब्रे वायट (Bray Wyatt) के संभावित प्रतिद्वंदी को लेकर भी बड़ी बात अब सामने आ गई है।

WWE सुपरस्टार ब्रे वायट को लेकर बड़ी खबर सामने आई

WrestlingNews.co ने वायट को लेकर बड़ी जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक ब्रे का मुकाबला 40 साल के एलए नाइट के साथ होगा। दोनों के बीच पिच ब्लैक मैच देखने को मिल सकता है। वायट ने पिछले हफ्ते कहा था कि नाइट पर हमला करने वाले वो नहीं थे। दो बार ब्लू ब्रांड के एपिसोड में ये चीज हो चुकी है।

पिच ब्लैक मैच में क्या होगा ये अभी तक किसी को नहीं पता है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक खास लाइट के बीच में ये मुकाबला होगा। वायट पहले द फीन्ड कैरेक्टर में रेड लाइट में मैच लड़ा करते थे। इस वजह से अन्य सुपरस्टार्स को भी दिक्कत होती थी। रॉलिंस के साथ द फीन्ड का मुकाबला रेड लाइट में हुआ था। मैच के बाद एक इंटरव्यू में रॉलिंस ने कहा था कि उन्हें रेड लाइट से दिक्कत हुई थी। अब देखना होगा कि पिच ब्लैक में क्या कुछ खास हो सकता है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस बार वायट के लिए कुछ ज्यादा खास नहीं किया जाएगा।

WrestleMania 37 में वायट ने WWE में अपना अंतिम मैच लड़ा था। रैंडी ऑर्टन के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके कुछ महीने बाद वायट को कंपनी से रिलीज कर दिया गया था। कुछ महीने पहले ही उनकी WWE रिंग में दोबारा वापसी हुई है। अभी तक उनका एक भी मुकाबला नहीं हुआ है। ब्रे के प्लान को लेकर भी किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है। अब देखना होगा कि आगे इसे बारे में क्या जानकारी प्राप्त होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links