WWE के ब्रैंड विभाजन के बाद ब्रे वायट को मुख्य इवेंट में जगह मिलनी चाहिए

193_raw_11092015rf_1573-1138025443-1-1464920295-800

ऐजे स्टाइल्स और जॉन सीना अभी काफी हैडलाइन बना रहे हैं। ऐसा ही कुछ रोमन रेन्स और सैथ रॉलिन्स के बारे में भी कहा जा सकता है। ब्रैंड के विभाजन से एक नई दौर की शुरुआत होगी और स्मैकडाउन का लाइव होना बिज़नस के लिए अच्छा ही है। वैसे अभी सब WWE की मौजूदा स्तिथि के बारे में बात कर रहे हैं कोई भी यहाँ पर गैरमौजूद स्टार्स की बात नहीं कर रहा। उनमें से सबसे बड़े स्टार हैं ब्रे वायट और उनके भविष्य को लेकर बात ज़रूर करनी चाहिए। ब्रे रॉस्टर के मुख्य रैसलर हैं, लेकिन ये पक्का नहीं की कोई ये जानता भी है ये नहीं। वे माइक के मास्टर हैं और मैनकाइंड के बाद उनके जैसे पहले स्टार हैं। ईटर ऑफ़ द वर्ल्ड एक बड़ा उपनाम है और ब्रे के कैरेक्टर पर जचता है। ब्रे अभी अपनी अलग खुद की दुनिया में हैं और दूसरों की तुलना में काफी बड़े हैं। अभी के समय ब्रे को कंपनी के टॉप पर होना चाहिए था और दर्शकों को उम्मीद है कि जल्द ही ब्रे मुख्य इवेंट में दिखेंगे। लेकिन इसके उल्ट दर्शक ये सोच रहे हैं कि WWE उनके साथ आगे क्या करेगी? ऐसा हो रहा है ये खुद कईयों के लिए बहुत बड़ी पहेली बन जाएगी। ब्रे के लिए चीजें इतनी ख़राब कब हो गयी? बिना मुख्य इवेंट के वे अबतक कैसे हैं WWE में? ब्रे से जुड़े कई सवाल हैं लेकिन इन सवालों का जवाब नहीं मिलता। ऐसा WWE में कोई नई बात नहीं है। ख़राब बुकिंग के कारण कई टैलेंट्स बर्बाद हो जाते हैं। लेकिन ब्रे की बात कुछ और है। उन्हें स्क्रिप्ट की ज़रूरत नहीं है, उन्हें किसी का हाथ थाम कर आगे बढ़ने की भी ज़रूरत नही है। ब्रे के पास खाली रिंग में माइक दे दो, वो जादू कर देंगे। जब वे बोलते हैं, तब दर्शक उनकी सुनते हैं और जब उनका बोलना बन्द होता है, तब वें उनकी अगली चाल का इंतज़ार करते हैं। ब्रे की बातें अच्छी है लेकिन उन्हें अपने एक्शन पर थोडा ध्यान देना चाहिए। WWE ऐसे टैलेंट को बिना किसी लक्ष्य के कैसे भटकने देने दे सकती है। ब्रे को अबतक जैसा कहा गया उन्होंने वैसे ही किया है और कभी भी उनकी लॉकर रूम से शिकायत नहीं है। ब्रे को केवल मौके की ज़रूरत थी और उन्हें जब मौका मिला तब उन्होंने उसे ले लिया। WWE ने उन्हें मंच दिया और ब्रे ने उसका उपयोग किया। 083_sd_09292015cm_0957-2432063503-1464920209-800 ब्रे ने वो किया जो उनके पहले कोई नहीं कर पाया। ब्रे ने वो किया जो उनके बाद कोई नहीं कर पाया और वे अब WWE का हिस्सा नहीं हैं। ब्रे दर्शकों से जुड़े और आगे बढे। वो किरदार जो काम नहीं कर सकता था, उसने काम किया बल्कि दूसरों से अच्छा काम किया। एक डरावने ग्रुप के लीडर ने एरीना में मौजूद लोगों को अपना प्रसंशक बना लिया। उन्होंने ऐसा किया और लोकप्रिय हुए। उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि उनके आने पर दर्शक अपनी फ़ोन की बत्तियां जला कर उनका स्वागत करने लगे। उम्मीद थी कि दर्शक उनसे नफरत करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। न जाने कितनी बार ब्रे या उनके परिवार ने कंपनी के बेबीफेस पर हमला किया, लेकिन फिर भी दर्शक उन्हें पसंद करते हैं। ऐसा क्यों? ब्रे का किरदार खौफनाक बनाया गया था जो कंपनी पर अपनी बुराइयों से राज करे और सभी उनसे नफरत करें, लेकिन इसके उल्ट कैसे हो गया? इसका जवाब सरल है, दर्शक उनका सम्मान करते हैं। दर्शक उस किरदार के पीछे के असली चेहरे को पहचानते हैं। वें जानते हैं इस किरदार के पीछे ब्रे की मेहनत है। अंधकार, लैंटर्न, रॉकिंग चेयर ये सब दिखावा है। ब्रे के बिना ये गिम्मिक कुछ नहीं। वायाट को जैसा चाहिए था, वैसे ब्रे ने कर के दिखाया। वें दर्शकों से इतना ज्यादा जुड़ चुके हैं की दर्शक उन्हें जीतते हुए देखना चाहते हैं। सिजेरो की तरह ही ब्रे को दर्शक लगातार टीवी पर देखना चाहते हैं। वे मजेदार हैं और यहाँ तक पहुँचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। लेकिन क्या WWE उन्हें आगे बढ़ने का मौका देगी? ब्रैंड का विभाजन ही ब्रे वायट के लिए आगे बढ़ने का सही मौका है। WWE की नई एरा से जुडी बातों में ब्रे को भी शामिल किया जाना चाहिए। WWE में कई जगह है जिसे ब्रे भर सकते हैं, इसलिए कंपनी को उनकी ज़रूरत है। ब्रे वायाट स्व अच्छा और कौन होगा? वें पूरी तरह से तैयार हैं और उन्हें केवल सही राह दिखाने की ज़रूरत है। इस बार इसे काम करना चाहिए, ब्रे ने इसके लिए मेहनत की है। दर्शक ये जानते हैं और उम्मीद है की WWE भी ये जानेगी। लेखक: टॉम क्लार्क, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications