WWE ने कुछ महीने पहले ब्रे वायट (Bray Wyatt) को कंपनी से रिलीज कर दिया था। WWE द्वारा लिया गया ये निर्णय किसी को पसंद नहीं आया। ब्रे वायट का WWE के साथ नॉन कम्पीट क्लॉज कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया। ब्रे वायट को अब WrestleCon 2022 के लिए एडवर्टाइज गिया गया है। रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 के वीकेंड में इसका आयोजन होगा। ये बहुत बड़ी खबर ब्रे वायट के फैंस के लिए होगी। पूर्व WWE दिग्गज ब्रे वायट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आयाWWE ने इस साल कई बड़े रेसलर्स को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम ब्रे वायट का था। WWE में बहुत अच्छा काम ब्रे वायट ने किया था और वो रोस्टर के बड़े सुपरस्टार भी थे। WrestleCon ने ट्विटर के जरिए ब्रे वायट के आने की खबर दी। टेक्सस में WrestleCon 2022 का आयोजन होगा। यहां 200 से ज्यादा नए टैलेंट्स हिस्सा लेंगे और इसमें सबसे पहला नाम ब्रे वायट का है।WrestleCon - Dallas 2022, LA 2023@wrestleconThe first of 200+ talent announcements start right now. We are excited to return to full scale in Dallas, TX. Please join us.7:06 AM · Nov 23, 202137787The first of 200+ talent announcements start right now. We are excited to return to full scale in Dallas, TX. Please join us. https://t.co/MxfMmvcotRWrestleCon में अब ब्रे वायट का जलवा फैंस को दिखेगा। WWE में ब्रे वायट ने बहुत नाम कमाया। हर बार अलग-अलग कैरेक्टर्स पर काम कर के फैंस का दिल ब्रे वायट ने जीता। पिछले कुछ सालों में उनके द फीन्ड कैरेक्टर ने बहुत नाम कमाया था। ब्रे वायट का ये कैरेक्टर वर्ल्ड फेमस हो गया था। WWE ने भी ब्रे वायट को अच्छा पुश दिया। पिछले साल वायट ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी। हालांकि ये चैंपियनशिप रन उनका ज्यादा लंबा नहीं चला था। ब्रे वायट के रिलीज होने के बाद फैंस भी दुखी नजर आए थे। रेड ब्रांड में उनकी वापसी के चैंट्स फैंस ने लगाए थे। इस लिहाज से देखा जाए तो आप समझ सकते हैं कि ब्रे वायट का नाम रेसलिंग की दुनिया में कितना बड़ा है। AEW और इम्पैक्ट रेसलिंग की नजरें भी ब्रे वायट के ऊपर होंगी। अपने फ्यूचर को लेकर वायट ने अभी तक कोई बड़ा अपडेट नहीं दिया है। शायद अगले साल वो फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।