WWE में वापसी के बाद Bray Wyatt को मिला पहला प्रतिद्वंदी, 40 साल के फेमस Superstar से होगी टक्कर

Pankaj
WWE SmackDown में ब्रे वायट ने किया कमाल
WWE SmackDown में ब्रे वायट ने किया कमाल

Bray Wyatt: WWE Extreme Rules इवेंट में ब्रे वायट (Bray Wyatt) ने कंपनी में दोबारा वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया था। इसके बाद स्मैकडाउन (SmackDown) में उनके कुछ प्रोमो हुए। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि वायट के लिए आगे क्या प्लान होगा। फैंस ये भी सोच रहे थे कि उनका प्रतिद्वंदी कौन होगा। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में इसका खुलासा आखिरकार हो गया।

WWE SmackDown में ब्रे वायट एक खास सैगमेंट में नज़र आए

SmackDown में इस हफ्ते एक सैगमेंट में ब्रे वायट नज़र आए। दरअसल 40 साल के एलए नाइट बैकस्टेज में अपना प्रोमो दे रहे थे। इस दौरान ब्रे वायट ने दखलअंदाजी की। वायट ने नाइट से कहा कि उनके द्वारा की गई चीजों से वो खुश नहीं है। नाइट को गुस्सा आ गया और उन्होंने वायट को वहां से जाने के लिए कह दिया। एलए ने ब्रे को अपने पपेट्स के साथ खेलने के लिए कह दिया। वायट को भी इस पर गुस्सा आ गया। उन्होंने नाइट को हेडबट मारा और फिर वहां से चले गए।

WrestleMania 37 के बाद पहली बार ब्रे वायट की किसी WWE सुपरस्टार के साथ बातचीत हुई। वायट के पिछले कुछ प्रोमो अजीब टाइप के रहे थे। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि ब्रे किस तरह आगे बढ़ रहे हैं। फैंस उनके फ्यूचर के बारे में सोचने के लिए मजबूर हो गए थे।

अब ये बात लगभग तय हो गई है कि वायट के प्रतिद्वंदी नाइट होंगे। दोनों के बीच आगे जाकर तगड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। अब देखना होगा कि जिस डायरेक्शन में वायट आगे बढ़ रहे हैं वो उनके लिए कैसा रहेगा। WWE ने भी कोई ना कोई प्लान ब्रे के लिए बनाया गया होगा। वायट के साथ अगर नाइट की राइवलरी होगी तो फिर उन्हें बहुत फायदा होगा। वायट का WWE में अभी तक बड़ा नाम रहा। आने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कई चीजें क्लियर हो जाएंगी। देखना होगा कि इन दोनों की राइवलरी को WWE द्वारा कैसे आगे बढ़ाया जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now