WWE में Bray Wyatt को मिला संभावित नया प्रतिद्वंदी, Brock Lesnar के दुश्मन से होगी खतरनाक टक्कर?

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर आई बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार को लेकर आई बड़ी खबर

Bray Wyatt: WWE SmackDown में ब्रे वायट (Bray Wyatt) ने इस बार अपनी नई फ्यूड टीज की। पूर्व WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के साथ शायद उनकी राइवलरी शुरू होगी। वैसे ये बात पहले ही कही जा रही थी। अब इस हफ्ते लगभग क्लियर हो गया है।

Ad

Elimination Chamber में कुछ दिन पहले ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच सिंगल्स मुकाबला हुआ था। ब्रे वायट ने कहा था कि इस मैच के विजेता को वो आगे टक्कर देंगे। इस मुकाबले में DQ के जरिए बॉबी लैश्ले की जीत हुई।

Ad

WWE सुपरस्टार Bray Wyatt का हुआ शानदार सैगमेंट

WWE SmackDown में इस हफ्ते ब्रे वायट का फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट हुआ। पिछले हफ्ते की क्लिप उन्होंने देखी, जिसमें उन्होंने लैश्ले और लैसनर के मैच के विजेता को चैलेंज करने की बात कही थी। ब्रे और रैबिट इसके बाद रिपोर्टर के रूप नज़र आए थे। Uncle Howdy भी मौसम का समाचार देते हुए इस बार दिखाई दिए। सैगमेंट के अंत में वायट ने बड़ी बात कहते हुए कहा कि अगर वो एक स्टोरी बताएं तो क्या फैंस उसे सीक्रेट रख पाएंगे।

Ad

Raw में भी बॉबी लैश्ले के प्रोमो से लगा कि वो ब्रे वायट को चुनौती देंगे। कुछ दिन पहले डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में बड़ी बात कही थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि WrestleMania 39 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओमोस और बॉबी लैश्ले का मुकाबला ब्रे वायट के साथ होगा। कुछ हद तक ये बातें सही लग रही है।

Elimination Chamber में ब्रे वायट और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच का अंत सही नहीं हुआ था। फैंस इस बात से बहुत गुस्से में नज़र आए थे। बॉबी ने ब्रॉक को हर्ट लॉक में जकड़ लिया था। इससे बाहर निकलने के लिए ब्रॉक ने लैश्ले को लो ब्लो लगा दिया। रेफरी ने इसके बाद बड़ा कदम उठाया था। मैच खत्म होने के बाद लैसनर ने लैश्ले और रेफरी के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। अब देखना होगा कि ब्रे वायट और बॉबी लैश्ले के लिए WWE ने क्या प्लान तैयार किया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications