Extreme Rules: WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2022 में ब्रे वायट (Bray Wyatt) की चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली। अब उनके इस धमाकेदार रिटर्न के बाद क्या हुआ, इस चीज़ का खुलासा हुआ। ब्रे के साथ शो खत्म हुआ था और इसके बाद की एक वीडियो क्लिप सामने आई है। इसमें दिखाया गया है कि Extreme Rules के ऑफ एयर होने के बाद वायट ने फैंस को कुछ सेकंड्स के लिए हाइप किया। WWE Extreme Rules 2022 के ऑफ-एयर जाने के बाद क्या हुआWWE on BT Sport@btsportwwe𝗟𝗘𝗧. 𝗛𝗜𝗠. 𝗜𝗡.We followed the White Rabbit and it led us to Bray Wyatt #ExtremeRules355027000𝗟𝗘𝗧. 𝗛𝗜𝗠. 𝗜𝗡.We followed the White Rabbit and it led us to Bray Wyatt 🐇#ExtremeRules https://t.co/0Tu9zI0aty Extreme Rules 2022 के मेन इवेंट में मैट रिडल ने रॉलिंस को फाइट पिट मैच में हरा दिया। इस मैच के बाद लाइट्स बंद हुई और फैंस के बीच ब्रे वायट के कुछ पेट्स नज़र आए। बाद में स्टेज एरिया पर वायट ने मास्क पहनकर शानदार एंट्री की। बाद में उन्होंने मास्क उतारा और लालटेन बुझाने के साथ ही शो का अंत हो गया। इस चीज़ को टीवी में देखना और लाइव फैंस के बीच से देखना बहुत अलग था। एक फैन ने वायट के रिटर्न की पूरी वीडियो शूट की है। इसमें देखा जा सकता है कि लालटेन बुझाने के बाद क्या हुआ। इसे बुझाने के बाद वो आगे आए और फैंस को हाइप किया। वो ऐसा करते ही कुछ सेकंड्स में बैकस्टेज चले गए। टीवी पर यह नहीं दिखाया गया और शायद फैंस के लिए WWE ने यह खास पल छोड़ा था। ब्रे वायट ने फैंस को अपने इस शानदार रिटर्न से खुश कर दिया था और हर कोई उनकी चैंट्स लगा रहा था। जब फैंस को वायट लालटेन बुझाने के बाद आगे आते हुए दिखे, तो उनकी प्रतिक्रियाएं ही बदल गई। खैर, वायट ने अभी थोड़ी झलक दिखाई है और वो आगे के लिए जरूर कुछ सरप्राइज छोड़कर रख रहे हैं। इसी कारण उन्होंने Extreme Rules में सिर्फ वापसी की है। आने वाले समय में उनकी किसी स्टार के साथ दुश्मनी शुरू हो सकती है। साथ ही वो नए लुक और कैरेक्टर के साथ वापसी के बाद अपने लक्ष्य को लेकर भी सभी फैंस को अहम जानकारी दे सकते हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।